Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
    राज्य

    जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    औरैया। जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में जुआ की फड़ पर विवाद में एक युवक नहीं दूसरे युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जाट पड़ताल की। इस दौरान शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित भीड़ हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। काफी समझाने के बाद भीड़ को शांत कर शव को कब्जे में लिया जा सका और पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए जुट गई।

    दीपावली की देर रात (गुरुवार) को नरोत्तमपुर गांव में एक जगह जुआ खेला जा रहा था। इसी बीच हार जीत को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के बीच गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

    इस बीच अनिल पाल ने तमंचे से फायर कर दिया और सुधीर दोहरे (38) के सीने में गोली लग गई। इससे पहले कि वहां मौजूद अन्य जुआरी कुछ समझ पाते सुधीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ महेंद्र कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घटनास्थल पर गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस पर मौजूद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

    आक्रोशित लोग हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। इसकी जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। एसपी अभिजित आर शंकर ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

    एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि नरोत्तमपुर गांव में जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें गांव के ही अनिल पाल ने सुधीर दोहरे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाताः प्रतिबंधित पटाखों के इस्तेमाल व दुर्व्यवहार मामले में 33 लोग गिरफ्तार
    Next Article दिवाली पर रातभर आतिशबाजी, गाजियाबाद व नोएडा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम

      October 29, 2025

      यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, अस्मिता और राष्ट्रभक्ति की रक्षा का चुनाव : अमित शाह

      October 29, 2025

      बिहार में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को जितने नहीं देना है : योगी आदित्यनाथ

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय
      • बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा
      • लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version