वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि नाइजीरिया में ईसाई समुदाय के लोग अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं।उन्होंने इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों पर ईसाइयों के नरसंहार का आरोप लगाते हुए नाइजीरिया की विशेष निगरानी करने को कहा है।ट्रंप ने कहा कि जब ईसाई समुदाय से जुड़े लोग ऐसे संकट का सामना कर रहे हैं तो अमेरेका चुप नहीं बैठा रह सकता। उन्होंने कहा कि हम दुनिया भर में ईसाई आबादी को बचाने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा कर कहा है कि नाइजीरिया में ईसाई धर्म अस्तित्व के खतरे का सामना कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि हजारों की संख्या में ईसाई मारे जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों को जिम्मेदार ठहराते हुए नाइजीरिया की विशेष निगरानी का आदेश दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कांग्रेस सांसद रिले मूर, अध्यक्ष टॉम कोल सिनेट कमेटी के साथ मिलकर इस मामले की जाँच कर रिपोर्ट देने का अनुरोध किया।

अमेरिका विशेष निगरानी की श्रेणी में उन देशों को रखता है जो उसके मुताबिक धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में संलिप्त हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version