Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»इस सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे 6 नए आईपीओ, 7 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
    बिजनेस

    इस सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे 6 नए आईपीओ, 7 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 10, 2025Updated:November 10, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सोमवार यानी 10 नवंबर से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में छह कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें से चार आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है, जबकि शेष दो आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च किए गए चार कंपनियों के आईपीओ में भी 10 और 11 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो सात कंपनियों के शेयर इस सप्ताह लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

    सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 11 नवंबर को एमवी फोटोवोल्टिक लिमिटेड का 2,900 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 13 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 206 रुपये से लेकर 217 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 69 शेयर का है। इस आईपीओ के तहत 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 9.87 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी 3.48 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 18 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

    11 नवंबर को ही एडुटेक फर्म फिजिक्स वाला का 3,480 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में भी 13 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 103 रुपये से लेकर 109 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 137 शेयर का है। इस आईपीओ के तहत 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 28.44 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी 3.48 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 18 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

    इसी दिन वर्कमेट्स कोर-2-क्लाउड का 69.84 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में भी 13 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 200 रुपये से लेकर 204 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयर का है। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27.37 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी 5.14 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 18 नवंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

    इसके अलावा महामाया लाइफसाइंसेज लिमिटेड का 70.44 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 11 नवंबर को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में भी 13 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 108 रुपये से लेकर 114 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 53.29 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी 5.40 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 18 नवंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

    सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन 12 नवंबर को टेनेको क्लीन एयर का 3,600 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 14 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 378 रुपये से लेकर 397 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 37 शेयर का है। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 9.06 करोड़ शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये बिक्री की जाएगी। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 17 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 19 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

    इसी तरह गुरुवार 13 नवंबर को फूजियामा पावर सिस्टम्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस इश्यू में 17 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए अभी इसके साइज, प्राइस बैंड और लॉट साइज का ऐलान नहीं किया गया है। इस आईपीओ के तहत 1 रुपये फेस वैल्यू 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 1 करोड़ शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये बिक्री की जाएगी। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 18 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 20 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

    इन नए आईपीओ की लॉन्चिंग के अलावा निवेशक पिछले सप्ताह 6 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए फिनबड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के 71.68 करोड़ रुपये के आईपीओ में 10 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 140 रुपये से लेकर 142 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ के तहत 50.48 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 11 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 13 नवंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 1.21 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

    इसी तरह पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 7 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए पाइन लैब्स के 3,899.91 करोड़ रुपये के आईपीओ में 11 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 210 रुपये से लेकर 221 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 67 शेयर का है। इस आईपीओ के तहत 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 9.41 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी 8.23 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 12 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 14 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इस आईपीओ को अभी तक सिर्फ 13 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल सका है।

    इसी तरह 7 नवंबर को ही सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए क्यूरिस लाइफ साइंसेज लिमिटेड के 27.52 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी 11 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 120 रुपये से लेकर 128 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ के तहत 21.50 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 12 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 14 नवंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक तीन गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

    इसके अलावा इसी दिन सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए शाइनिंग टूल्स के 17.10 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी 11 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 114 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ के तहत 15 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 12 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इसके बाद 14 नवंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इस आईपीओ को अभी तक 49 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल सका है।

    जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है तो सप्ताह के पहले दिन 10 नवंबर को लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होकर कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन 12 नवंबर को स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो के शेयरो की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होगी। इसी दिन श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अगले दिन 13 नवंबर को फिनबड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। वहीं सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 14 नवंबर को पाइन लैब्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होकर कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन क्यूरिस लाइफ साइंसेज लिमिटेड के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर और शाइनिंग टूल्स के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी-नीतीश की जोड़ी ही बिहार को विकसित बनाएगी : अमित शाह
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

      May 18, 2026

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

      May 15, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      May 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार
      • पेंशन भुगतान में देरी पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त, कहा- 40 साल सेवा देने वालों के साथ अन्याय स्वीकार नहीं
      • पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई
      • ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण
      • अमित शाह ने छग में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version