Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवम्बर को मतदान
    राजनीति

    बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवम्बर को मतदान

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2025Updated:November 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – दरभंगा, मुंगेर और पटना प्रमंडल की सीटों पर सबकी नजर,
    -राजग का पलड़ा भारी
    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण का मतदान 06 नवम्बर को 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर इन 121 सीटों पर थम जायेगा। इनमें दरभंगा, मुंगेर और पटना प्रमंडल की कई सीटें इस बार हाई प्रोफाइल बन गई हैं। खासकर तारापुर, अलीनगर, सरायरंजन, मोकामा और लखीसराय सीटों पर सबकी नजर है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में इन तीनों प्रमंडलों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महागठबंधन पर स्पष्ट बढ़त बनाई थी।

    किन जिलों में पहले चरण में मतदान
    पहले चरण में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा जिले की विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पटना जिले की 14 सीटों में 2020 में 9 पर राजग और 5 पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की थी। इस बार ब्रिकम सीट पर कांग्रेस के सिद्धार्थ गौतम भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं, जिससे गठबंधन को अतिरिक्त मजबूती मिली है।

    दरभंगा प्रमंडल की चार हॉट सीटें
    दरभंगा जिले की 10 सीटों में 2020 में राजग ने 9 सीटें जीती थीं। जदयू को कुशेश्वरस्थान, बहादुरपुर, बेनीपुर, जबकि भाजपा को दरभंगा, हायाघाट, केवटी और जाले सीटें मिली थीं। वीआईपी को गौरा बौराम और अलीनगर की सीटें मिली थीं, जिनके विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। दरभंगा की चार सीटें इस बार हाई प्रोफाइल हैं। जाले से नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा भाजपा से उम्मीदवार हैं, जिनके सामने कांग्रेस ने ललित नारायण मिश्र के पोते ऋषि मिश्रा को उतारा है। अलीनगर सीट लोक गायिका मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी से चर्चित है। यहां राजद ने विनोद मिश्रा को उतारा है। दरभंगा शहरी सीट से मंत्री संजय सरावगी चुनाव मैदान में हैं, उनके सामने जन सुराज के आर.के. मिश्रा और वीआईपी के उमेश साहनी हैं। बहादुरपुर सीट से मंत्री मदन सहनी मैदान में हैं, उनके मुकाबले राजद ने लालू यादव के करीबी भोला यादव को उतारा है।

    समस्तीपुर में कड़ा मुकाबला
    समस्तीपुर जिले की सरायरंजन सीट से मंत्री विजय चौधरी (जदयू) मैदान में हैं, जिनके खिलाफ राजद ने अरविंद साहनी को टिकट दिया है। उजियारपुर से राजद के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार मेहता चुनाव लड़ रहे हैं, उनके सामने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रशांत कुमार पंकज हैं। मुकेश सहनी के महागठबंधन में आने से मल्लाह वोट बैंक में हलचल हुई है, लेकिन महिला मतदाताओं का झुकाव अब भी राजग की ओर है। चार मंत्रियों की सक्रिय उपस्थिति (संजय सरावगी, विजय चौधरी, जीवेश मिश्रा और मदन सहनी) राजग की स्थिति मजबूत कर रही है।

    कोसी इलाके में भी राजग बढ़त में
    मधेपुरा जिले की चार सीटों में 2020 में दो-दो सीट राजग और महागठबंधन के हिस्से में गई थीं। सहरसा की चार सीटों में तीन राजग और एक महागठबंधन के पास थी। इस बार भी सहरसा और आलमनगर सीटों पर राजग का पलड़ा भारी है। मधेपुरा सीट से पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (राजद) के सामने जदयू ने कविता कुमारी शाह को उतारा है। आलमनगर से जदयू के नरेंद्र नारायण यादव फिर मैदान में हैं।

    मुंगेर प्रमंडल की प्रतिष्ठा दांव पर
    मुंगेर प्रमंडल की दो सीटें इस बार प्रतिष्ठा की बन गई हैं। तारापुर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और लखीसराय से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। तारापुर से राजद ने अरुण कुमार और लखीसराय से कांग्रेस ने अमरेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। 2020 में मुंगेर प्रमंडल में कांटे की टक्कर के बावजूद अंतिम दौर में राजग को बढ़त मिली थी। इस बार चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के आने से राजग का आधार और बढ़ा है।

    नालंदा में नीतीश फैक्टर मजबूत
    नालंदा जिले की सात सीटों में 2020 में छह सीटें राजग के पास थीं। इस बार भी नीतीश कुमार का गृह जिला राजग की सबसे सुरक्षित जमीन मानी जा रही है। महागठबंधन ने यहां भूमिहार वोट बैंक को साधने की रणनीति अपनाई है और टिकट वितरण में बदलाव किया है।

    महिला वोट और नीतीश फैक्टर निर्णायक
    वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय के अनुसार, 2020 की तरह इस बार भी पहले चरण में राजग की स्थिति मजबूत है। महिला मतदाता (लगभग 48%) नीतीश कुमार की साइलेंट सपोर्टर हैं। साथ ही चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के शामिल होने से गठबंधन को मजबूती मिली है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार गौतम चौधरी का कहना है कि राजग को असली चुनौती दूसरे चरण में मिलेगी, जहां भोजपुरी क्षेत्र में जन सुराज और तेजस्वी यादव का प्रभाव ज्यादा है। बावजूद इसके, महिलाओं को दी गई 10 हजार रुपये की सहायता राशि और नीतीश फैक्टर पहले चरण में राजग को बढ़त दिला सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में व्यापारियों की नहीं आदिवासी-मूलवासियों की है सरकार : हेमंत साेरेन
    Next Article वासेपुर में पुलिस का छापा, दो हिरासत में
    shivam kumar

      Related Posts

      सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कोलकाता में विधायक दल के नेता चुने गए

      May 8, 2026

      खादगड़ा जमीन विवाद: हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारा, शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर अवमानना नोटिस जारी

      May 8, 2026

      झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा भाषा विवाद: वित्त मंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति गठित

      May 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कोलकाता में विधायक दल के नेता चुने गए
      • खादगड़ा जमीन विवाद: हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारा, शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर अवमानना नोटिस जारी
      • झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा भाषा विवाद: वित्त मंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति गठित
      • भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर, ड्रोन निर्माण में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा गूगल : वैष्णव
      • अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला में 3.6 तीव्रता का भूकंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version