Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीबीआइ ने लखनऊ में अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाला अवैध कॉल सेंटर कराया बंद, फरार आरोपी गिरफ्तार
    देश

    सीबीआइ ने लखनऊ में अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाला अवैध कॉल सेंटर कराया बंद, फरार आरोपी गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 24, 2025Updated:November 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ ) ने लखनऊ में एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के एक अहम फरार आरोपी विकास कुमार निम्मार को गिरफ्तार किया है। यह कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी कर रहा था।

    सीबीआइ के अनुसार, एजेंसी ने 24 सितंबर 2024 को दर्ज एक मामले की जांच के दौरान यह कार्रवाई की। एजेंसी इससे पहले सितंबर 2024 में पुणे, हैदराबाद और विशाखापत्तनम में चल रहे आरोपी से जुड़े चार अवैध कॉल सेंटरों को भी ध्वस्त कर चुकी है। ये कॉल सेंटर वीसी इंफ्रोमेट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित होते थे और इनके संचालन में विकास निम्मार की मुख्य भूमिका थी।

    मामला दर्ज होने के बाद से विकास निम्मार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआइ ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पुणे की अदालत से वारंट प्राप्त किया। इसके बाद इसी साल 20 नवंबर को उसे लखनऊ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

    तलाशी के दौरान सीबीआइ ने उसके घर से 14 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और साइबर अपराध से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। इसी दौरान एजेंसी को लखनऊ में संचालित उसका एक और अवैध कॉल सेंटर मिला, जिसे सीबीआइ ने स्थान पर ही खत्म कर दिया।

    इस कॉल सेंटर से 52 लैपटॉप और बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए, जिनका उपयोग साइबर अपराध नेटवर्क को चलाने में किया जा रहा था। सीबीआइ ने कहा है कि मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने जी20 में कहा, एआई दुरुपयोग रोकने पर हो वैश्विक समझौता
    Next Article अपरधियों ने घर मे घुसकर मारी गोली, मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने जताया शोक

      November 24, 2025

      फिल्म इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे, भारतीय सिनेमा जगत गहरे शोक में डूबा

      November 24, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 में कहा, एआई दुरुपयोग रोकने पर हो वैश्विक समझौता

      November 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर
      • फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने जताया शोक
      • हर खेत तक पानी पहुंचे के उद्देश्य से सिंचाई सुविधाओं का कर रहे है विस्तार: हेमंत सोरेन
      • हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सडक जाम
      • फिल्म इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे, भारतीय सिनेमा जगत गहरे शोक में डूबा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version