Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची पुलिस ने एक कंटेनर से जब्त की 61 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब
    Top Story

    रांची पुलिस ने एक कंटेनर से जब्त की 61 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 10, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नामकुम थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक कंटेनर ट्रक को जब्त किया, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। नामकुम पुलिस ने रांची-टाटा रोड में ग्राम सरजमडीह के पास टाटा की ओर से आ रही एक कन्टेनर (ट्रक) से 1868 कार्टून शराब जब्त किया है। कंटेनर से अलग-अलग ब्रांड के अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। इनमें 49128 बोतल में भरी हुई कुल 16544 लीटर शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब की कीमत 61 लाख 14 हजार बताया गया है।

    रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमशेदपुर से रांची की ओर एक कंटेनर ट्रक में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रांची-टाटा रोड पर सरजमडीह गांव के पास टाटा की ओर से आ रहे एक कंटेनर (WB23D 5344) को रुकने का इशारा किया, लेकिन कंटेनर ट्रक का चालक वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर रात का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया।

    एसएसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कंटेनर सीलबंद पाया गया और पिछले गेट पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद कंटेनर को निरीक्षण और सत्यापन के लिए नामकुम थाने लाया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कंटेनर की सील और ताला काटा गया और दरवाजा खोला गया, तो कंटेनर के अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब पाई गई। जांच करने पर कंटेनर ट्रक पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी पाया गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा- अधिकारियों पर बनाया जा रहा है दबाब
    Next Article घाटशिला उपचुनाव: मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

      November 10, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

      November 10, 2025

      झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

      November 10, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
      • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
      • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
      • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version