Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
    Jharkhand Top News

    मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 15, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार का चुनाव इस बार लालू परिवार को बड़ा घाव देकर गया है। पहले तो चुनाव में सीटों की संख्या घटी और सियासी साख दांव पर लग गई। अब परिवार भी बिखरता नजर आ रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि लालू यादव की बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार दोनों छोड़ने का ऐलान कर दिया। बता दें कि रोहिणी ने ही अपने पिता को किडनी दी थी। एक्स पर लिखी पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने यह ऐलान किया। बता दें कि बिहार चुनाव से कुछ वक्त पहले ही लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से बेदखल कर दिया था।

    पोस्ट में क्या लगाए आरोप
    रोहिणी ने अपनी इस पोस्ट में संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने लिखा है कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा कि मैं सारे आरोप अपने ऊपर लेती हूं। हैरानी की बात यह है कि रोहिणी ने पहले केवल राजनीति छोड़ने की बात लिखी थी। लेकिन बाद में उन्होंने इसे एडिट करके संजय यादव और रमीज पर आरोप लगाए हैं। बता दें कि रोहिणी का संजय यादव से काफी पहले से मनमुटाव चल रहा था। यह मनमुटाव बिहार अधिकार यात्रा में साफ दिखा, जब संजय यादव बस में अगली सीट पर बैठे दिखाई दिए। जब इस पर आपत्ति जताते हुए एक एक्स यूजर ने पोस्ट लिखी तो रोहिणी ने उसे शेयर भी कर दिया था।

    पहले से दे रही थीं संकेत?
    वैसे यह पहली बार नहीं है जब रोहिणी ने परिवार को लेकर इस तरह की बात लिखी है। इससे पहले सितंबर में भी उन्होंने एक्स पर कुछ ऐसा ही लिखा था। तब रोहिणी ने लिखा था, ‘मैंने एक बेटी व बहन के तौर पर अपना कर्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। मेरे लिए मेरा आत्म-सम्मान सर्वोपरि है।’ उस वक्त माना गया था कि रोहिणी परिवार से दूरी बना रही हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में रोहिणी ने खुलकर तेजस्वी का साथ दिया। हालांकि चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने राजनीति और परिवार दोनों से दूरी बनाने की बात कह दी है।

    क्या लोकसभा चुनाव की हार ने बिगाड़ी बात
    रोहिणी आचार्य ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पॉलिटिकल डेब्यू किया। उन्होंने आरजेडी की सबसे मजबूत और परंपरागत सीट सारण से चुनाव लड़ा। लेकन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजीव प्रताप रूडी ने रोहिणी आचार्य को यहां मात दी थी। माना जा रहा है कि इतनी प्रतिष्ठित सीट से हारने के बाद रोहिणी का परिवार में प्रभाव कम होने लगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
    Next Article मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
    shivam kumar

      Related Posts

      मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान

      November 15, 2025

      दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार

      November 15, 2025

      बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

      November 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      • बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
      • बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version