Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
    देश

    दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन कार विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला से अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के एमबीबीएस छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शुक्रवार रात संयुक्त छापेमारी के दौरान की गई।

    गिरफ्तार छात्र का नाम निसार आलम है। उसका परिवार लंबे समय से पंजाब के लुधियाना में निवास कर रहा है, जबकि पैतृक घर दालखोला के कोनाल गांव में है। निसार आलम इस सप्ताह अपनी माता और बहन के साथ एक पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने दालखोला आया था।

    जांच के क्रम में निसार आलम का मोबाइल टावर स्थान दालखोला में सक्रिय पाया गया। इसके आधार पर जांच दल शुक्रवार को दालखोला पहुंचा और उसी रात उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे इस्लामपुर थाना ले जाकर कई घंटों तक पूछताछ की गई, जिसके पश्चात उसे दार्जिलिंग ज़िले के सिलीगुड़ी भेज दिया गया।

    शनिवार सुबह तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभियुक्त को साेमवार ही ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा सकता है।

    कोनाल गांव के निवासियों ने बताया कि यद्यपि आलम का परिवार लुधियाना में बस चुका है, परंतु वे समय-समय पर अपने रिश्तेदारों से मिलने गांव आते रहते थे।

    एक निवासी ने कहा कि आलम अत्यन्त शांत और सभ्य स्वभाव का युवक था। उसके किसी आपराधिक अथवा अवैध गतिविधि में सम्मिलित होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

    हरियाणा के फ़रीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र में स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय हाल के दिनों में देशव्यापी चर्चा में है। दिल्ली में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु और अनेक घायल होने के बाद वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद जांच एजेंसियां परिसर में लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

    पिछले कुछ दिनों में जांच दल विश्वविद्यालय में कई दौर की पूछताछ कर चुका है और 52 चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की गई है। जांचकर्ता डॉक्टर मुज़म्मिल शकील, डॉक्टर शाहीन शाहीद और डॉक्टर उमर मोहम्मद से जुड़े तथ्यों को एकत्रित कर रहे हैं, जिन पर एक आतंकी मॉड्यूल संचालित करने का संदेह है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    Next Article मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से राहत नहीं

      January 1, 2026

      दो साल में रेलवे कुछ सेक्टरों पर प्रतीक्षा सूची को पूरी तरह खत्म करेगी: अश्विनी वैष्णव

      January 1, 2026

      डिजिटल भुगतान में भारत की बड़ी छलांग, दिसंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन में 29 फीसदी की तेज बढ़ोतरी

      January 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जेन जी कार्यकर्ताओं का समानुपातिक सूची पर विरोध, संशोधन न होने पर वोट न देने की चेतावनी
      • दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से राहत नहीं
      • दो साल में रेलवे कुछ सेक्टरों पर प्रतीक्षा सूची को पूरी तरह खत्म करेगी: अश्विनी वैष्णव
      • डिजिटल भुगतान में भारत की बड़ी छलांग, दिसंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन में 29 फीसदी की तेज बढ़ोतरी
      • झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है नव वर्ष : कल्पना सोरेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version