Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कमल का फूल विकास, विश्वास और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक : अन्नपूर्णा देवी
    Jharkhand Top News

    कमल का फूल विकास, विश्वास और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक : अन्नपूर्णा देवी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। जिला में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह और धालभूमगढ़ में आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कमल का फूल केवल एक चुनावी निशान नहीं, बल्कि यह विकास, विश्वास और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

    उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम आवास योजना और मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश की महिलाओं का आशीर्वाद इसलिए निरंतर मिलता रहा है, क्योंकि उन्होंने उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया है।

    कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि घाटशिला में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती आबादी बेहद चिंताजनक है और यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बाहर की मुस्लिम महिलाओं के नाम को मईयां सम्मान योजना से जोड़ दिया है, जिससे स्थानीय महिलाओं के अधिकारों पर आंच आ रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है।

    नवीन जायसवाल ने उपस्थित जनता से घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, विधायक शत्रुघन महतो, भाजपा के जिला और मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित सैकडों महिलाएं उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसानों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें अधिकारी : मंत्री
    Next Article भ्रष्ट सरकार को हटाने का वक्त आ गया है : तेजस्वी
    shivam kumar

      Related Posts

      स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

      December 23, 2025

      टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार

      December 23, 2025

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version