Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी
    देश

    बिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेतिया। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा क्षेत्र के योगापट्टी स्थित बलुआ खेल मैदान में बुधवार को आयोजित महागठबंधन की विशाल जनसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। वे वीआईपी प्रत्याशी रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पटेल के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील कर रहे थे।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार को छलने वाली सरकार को हटाना होगा। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, हर महिला के खाते में 30 हजार, बुजुर्गों को 1500 पेंशन और हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की गारंटी होगी।

    उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब समझ चुकी है, गुजरात में फैक्ट्री और बिहार से सीट अब नहीं चलेगा। राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है, जनता बदलाव चाहती है। तेजस्वी ने भाषण के अंत में लोगों से पूछा, क्या मैं विजयश्री का माला पहनाऊं? जब भीड़ ने उत्साह में ‘हां’ कहा तो उन्होंने मंच पर ही गुड्डू पटेल को विजय का प्रतीक माला पहनाया।

    सभा में गुड्डू पटेल ने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो वे दियारा क्षेत्र में कटावरोधी बांध निर्माण, भ्रष्टाचार पर अंकुश और युवाओं के लिए खेल और शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि “पिछले 15 वर्षों में लौरिया विकास से वंचित रहा, अब जनता बदलाव चाहती है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बाबू चौधरी ने की और संचालन मुंशी ठाकुर ने किया। मंच पर पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, राजद जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी, विजय चौधरी, नीलम सिंह, अशोक सहनी, संतन यादव, अब्दुल हसनैन, सुब्बा यादव, महमूद आलम, विजय यादव, मनोज यादव, मैनेजर यादव, रीतेश गोंड, देवी यादव, रंभु प्रसाद यादव, सुनील सेठी और कृष्ण मोहन यादव समेत अनेक नेता उपस्थित रहे।

    सभा में क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। अंत में तेजस्वी यादव ने कहा कि 11 नवंबर को ईवीएम में चार नंबर के बटन दबाकर महागठबंधन के प्रत्याशी रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पटेल को विजयी बनाएं, ताकि बिहार में रोजगार, शिक्षा और सम्मान का नया अध्याय शुरू हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरु नानक देव जी ने सम्पूर्ण मानव समाज को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का संदेश दिया: राज्यपाल
    Next Article बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
    shivam kumar

      Related Posts

      लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा

      November 5, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा

      November 5, 2025

      बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ

      November 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा
      • बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा
      • बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
      • बिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी
      • गुरु नानक देव जी ने सम्पूर्ण मानव समाज को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का संदेश दिया: राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version