कनास पंचायत में भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक
भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि घाटशिला के सर्वांगीण विकास के लिए स्थायी समाधान लाना है
धालभूमगढ़। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के कनास पंचायत में भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, लखन मार्डी मंडल अध्यक्ष अनूप दास बसुदेव सिंह, पार्टी पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला की जनता परिवर्तन चाहती है। राज्य सरकार ने जनता से किये गये वादों को तोड़ा है और विकास के नाम पर सिर्फ छल किया है। आदिवासी समाज, किसान, युवा और महिलाएं सभी इस सरकार से निराश हैं। आने वाले उपचुनाव में जनता भाजपा और एनडीए गठबंधन को भारी समर्थन देगी।
उन्होंने आगे कहा कि घाटशिला में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत तय है। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता से संवाद कर रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि घाटशिला के सर्वांगीण विकास के लिए स्थायी समाधान लाना है।

