Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»खूंटी जिले में ठंड के प्रकोप से लोगों की बढ़ी परेशानी
    Jharkhand Top News

    खूंटी जिले में ठंड के प्रकोप से लोगों की बढ़ी परेशानी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 13, 2025Updated:November 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। खूंटी जिले में बीते कुछ दिनों से ठंड ने अचानक अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। आलम यह है कि लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से अब तक न तो कंबल वितरण की कोई पहल की गई है, न ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

    ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ खूंटी शहरी क्षेत्र में भी गरीब और असहाय लोगों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सड़कों किनारे, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में रात बिताने वाले मजदूर वर्ग ठंड से बेहाल हैं। पिछले वर्ष नवंबर के पहले सप्ताह से ही जिला प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि “हर साल ठंड शुरू होते ही जिला प्रशासन गरीबों के बीच कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था करता था, लेकिन इस बार प्रशासनिक उदासीनता के कारण लोग ठिठुर रहे है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी अब तक जनप्रतिनिधियों या प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है, जबकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।

    नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ठंड से बचाव के उपाय किए जाएं, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाए और गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण अभियान शुरू किया जाए। खूंटी के सामाजिक संगठनों ने भी प्रशासन से अपील की है कि मानवता के दृष्टिकोण से ठंड से बचाव की ठोस तैयारी की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति सर्द रातों में ठिठुरने को मजबूर न हो।

    अभी तक कंबलों की आपूर्ति नहीं हुई : बीडीओ
    गरीबों के बीच कंबल वितरण नहीं होने के संबंध में पूछे जाने पर तोरपा के प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चन्द्र झा ने कहा कि अभी तक प्रखंडों में कंबलों की आपूर्ति ही नहीं हुई है। अलाव की व्यवस्था के संबंध में तोरपा की अंचलाधिकारी पूजा बिनहा ने कहा कि अलाव को लेकर जिला प्रशासन से अभी तक कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    Next Article चाईबासा में उत्पाद विभाग की छापामारी, अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़
    shivam kumar

      Related Posts

      चाईबासा में उत्पाद विभाग की छापामारी, अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

      November 13, 2025

      दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल

      November 10, 2025

      रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

      November 10, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिल्ली विस्फोट मामलाः कश्मीर में 13 ठिकानों पर सीआईके की छापेमारी जारी
      • अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान
      • निर्देशक राही बर्वे की नई फिल्म ‘मायासभा’ का ऐलान
      • लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 138 अंक गिरा, निफ्टी 25,850 से नीचे
      • बिहार विधानसभा चुनाव: पटना जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों की ए.एन. कॉलेज परिसर में होगी मतगणना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version