हजारीबाग: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह के साथ देर शाम तक मतदान करते नजर आये। चुनाव परिणाम देर रात या गुरूवार की सुबह आने की संभावना है। पुलिस लाइन परिसर में संपन्न हुए चुनाव में कुल 15 सौ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक व पुलिस अधिकारी व जवान मुस्तैद रहे। अंतिम समय तक संबंधित पदों के प्रत्याशियों द्वारा मतदान करने वाले जवानों को अपने पक्ष में करते नजर आये।

चुनाव परिणाम आने के बाद विभिन्न पदों के लिए जीत का सेहरा किसके माथे बंधेगा फिलहाल यह बात मतपेटियों में बंद है। मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है इंतजार परिणाम आने का कर रहे हैं। सभापति पद के लिए संतोष कुमार यादव, अखिलेश यादव, प्रकाश बैठा व सुदेश कुमार शामिल हैं। जबकि उपसभापति पद के लिए संतोष मुर्मू, जयसिंह डांगा, मो शमसुद्दीन व विनय कुमार झा, सचिव पद के लिए शंभु कुमार, भीखु पासवान, राणा प्रताप सिंह, विकास कुमार पासवान, निर्मल चंद्र महतो, पूरनचंद्र सोरेन, संयुक्त सचिव पद के लिए अरूण कुमार सिंह, बहाल साहू, उपेंद्रनाथ मिश्र, केंद्रीय सचिव पद के लिए अजित प्रसाद, मंजय कुमार व पंकज कुमार शर्मा शामिल हैं।
इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ कुमार, शेखर सुमन, ईमानुएल टूडू, अंकेक्षक पद के लिए सबा अहमद, मो अख्तर अली व रंजीत कुमार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। डेलीगेट पद के 22 प्रत्याशी सहित कुल 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने में चुनाव पर्यवेक्षक पंकज कुमार, सुखदेव प्रसाद, परवेज, अकबर खां, मतदान हॉल में डटे हुए थे। चुनाव का उत्साह सुबह से दिख रहा था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version