Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»सपा में बढी रार, अखिलेश समर्थक बगावत पर उतारु
    राजनीति

    सपा में बढी रार, अखिलेश समर्थक बगावत पर उतारु

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 29, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी(सपा) में एक बार फिर रार बढी है,लेकिन इस बार यह टिकट बंटवारे को लेकर है। रार इस कदर बढ गयी है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थक बगावत पर उतारु नजर आ रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कल 325 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सूची में मुख्यमंत्री के तीन नजदीकी मंत्रियों रामगोविन्द चौधरी, अरविन्द सिंह गोप और तेज नारायण उर्फ पवन पाण्डेय समेत 40 से अधिक विधायकों के टिकट काट दिये गए थे। इनमें ज्यादातर अखिलेश यादव समर्थक बताये जाते हैं।

    विधायकों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास गये। मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अपने छोटे भाई शिवपाल यादव को भी वहीं बुला लिया। तीनों की करीब डेढ घंटे बैठक हुई। बैठक में कोई हल निकलता नहीं दिखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधायकों के साथ फिर बैठक की।

    बैठक समाप्त होने के बाद मलिहाबाद से विधायक इन्दल सिंह ने कह दिया, “मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उम्मीदवारों की अपनी सूची अभी थोडी देर में जारी करेंगे। बैठक से निकले तेज नारायण उर्फ पवन पाण्डेय ने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर चुनाव लडने के लिए कह दिया है।”

    हर तरफ सूची के ही बारे में चर्चा हो रही थी। काफी देर बाद पता चला कि फिलहाल कोई सूची जारी होने नहीं जा रही है लेकिन चर्चा थी कि मुख्यमंत्री ने अपने समर्थक टिकटार्थियों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर तैयारी करने के लिए कह दिया है। सूची जारी होने की अफवाह को कई लोग दबाव की राजनीति भी बता रहे हैं। उनका कहना है कि सूची जारी होने की बात कर अखिलेश समर्थक पार्टी अध्यक्ष पर दबाव बनाकर कुछ बदलाव कराना चाहते होंगे।

    इस बीच, कडाके की ठंड के बावजूद जिन विधायकों का टिकट कटा है उनके समर्थक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के सामने जमा हो गए। वे दिन भर अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री पार्टी की घोषित सूची में बदलाव कराएंगे।

    गत अक्टूबर में यादव परिवार में हुए विवाद के बाद कार्यकर्ता और विधायक दो खेमों में बंटे नजर आए थे। एक खेमा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का था तो दूसरा उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव का। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक कौशल का ही नतीजा था कि उस समय सब कुछ ठीकठाक हो गया, लेकिन टिकट बंटवारे को लेकर एक बार फिर गुटबाजी तेज हो गयी है। मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच चली मैराथन बैठक के बावजूद कोई हल नहीं निकला लेकिन मुख्यमंत्री के कई नजदीकियों को कहते सुना गया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) रामगोविन्द चौधरी को टिकट देने के लिए राजी हो गये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश की सुरक्षा के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी: राजनाथ
    Next Article नये साल में सगाई करने वालें हैं विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा ?, सामने आयी तसवीरें
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

    May 8, 2025

    भारत ने पाकिस्तान को आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया : सरयू राय

    May 7, 2025

    झामुमो में शामिल हुए रांची और पलामू के सैकड़ों लोग, पार्टी के सिद्धांतों पर जताया भरोसा

    May 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version