मुंबई: साल 2016 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रही थी। कई बॉलीवुड कपल्स अलग हो गए या उनका तलाक हो गया। लेकिन ऐसा लग रहा है कि साल 2017 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए काफी अच्छी होने वाली है। आ रही खबरों के मुताबिक कई बॉलीवुड स्टार्स सगाई या शादी कर लेंगे।

इस साल अपने एक्शन के लिए सुर्खियों में रहीं सोनाक्षी सिन्हा 2017 में बहुत बड़ा धमाका करने वाली हैं। बी-टाउन में ये गॉसिप तेज़ी से फैल रही है कि सोनाक्षी अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ इंगेजमेंट कर लेंगी। मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी फरवरी में बंटी के साथ इंगेजमेंट कर सकती हैं। वैसे सोनाक्षी और बंटी की रिलेशनशिप से सोना के पेरेंट्स ख़ुश नहीं हैं।

इसकी वजह ये है कि बंटी की एक बार शादी हो चुकी है और वो तलाक़शुदा हैं।

इसके अलावा दोनों की बीच उम्र का फासला भी काफी है। बंटी और सोना के बीच पिछले कुछ महीनों में नज़दीकियां ज़्यादा बढ़ गई हैं। दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जा चुका है।

उस वक़्त भी इंगेजमेंट की ख़बरें आई थीं। हालांकि एक इंटरव्यू में जब सोनाक्षी से बंटी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नो कमेंट्स के साथ कहा था- “आपको मेरी मेरी उंगली में कोई रिंग दिखती है क्या? नहीं ना! फिर? क्या इससे आपके सवाल का जवाब मिल गया।” बंटी और सोनाक्षी की डेटिंग की कहानी 2012 में शुरू हुई थी। दोनों को एक साथ देखने के बाद ये अफ़वाहें शुरू हुई थीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version