Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कतर के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का इच्छुक है भारत: मोदी
    बिजनेस

    कतर के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का इच्छुक है भारत: मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 3, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत कतर की हाइड्रोकार्बन परियोजनाओं में निवेश करने का इच्छुक है। मोदी ने यहां कतर के प्रधानमंत्री शेख अब्दुला बिन नासिर बिन खलीफा अल थानी के साथ चर्चा में भारत की यह इच्छा व्यक्त की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार व सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए अल थानी व मोदी ने रक्षा व सुरक्षा विशेषकर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की तथा मनी लांड्रिंग और आतंकवाद को वित्तपोषण पर काबू बनाने के लिए संयुक्त कार्रवाई पर सहमति जताई। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने वीजा, साइबर स्पेस व निवेश के क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

    मोदी ने कहा कि कतर के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा कतर के साथ मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक है जिसे भारत हमेशा ही ‘मूल्यवान भागीदार’ मानता रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के अनुसार दोनों नेताओं ने माना कि व्यापार व निवेश का स्तर उनमें उपलब्ध संभावनाओं के अनुरूप नहीं है। मोदी ने कतर के निवेश के लिए भारत के बुनियादी ढांचे व ऊर्जा क्षेत्रों में उपलब्ध व्यापक अवसरों को रेखांकित किया। ऊर्जा सहयोग पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हमें क्रेता-व्रिकेता के संबंध से आगे बढ़ते हुए संयुक्त उप्रकमों, संयुक्त अनुसंधान व विकास तथा संयुक्त उत्खनन की दिशा में बढ़ना चाहिए।’

    उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां कतर के हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में उत्पादन व विपणन परियोजनाओं में निवेश करने को तैयार हैं। कतर खाड़ी क्षेत्र में भारत के लिए महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार ही नहीं है बल्कि वह उसके लिए एलएनजी का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता भी है। 2015-16 में कुल एलएनजी आयात में उसका हिस्सा 66 प्रतिशत रहा। वहीं कतर के प्रधानमंत्री ने भारत को उसके यहां बुनियादी ढांचा व निवेश अवसरों में निवेश करने को आमंत्रित किया। कतर में 2022 में फीफा विश्व कप होना है इसलिए वहां इन क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर हैं। उन्होंने कतर में बंदरगाह क्षेत्र में भी भारत के निवेश का स्वागत किया।

    स्वरूप ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को और खुला बनाने तथा एफडीआई आकर्षित करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने सहयोग बढ़ाने के लिहाज से नागर विमानन को प्राथमिकता वाला क्षेत्र करार दिया।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हर साल 80 लाख टन यूरिया का आयात करता है। उन्होंने कहा, ‘हम यूरिया आपूर्ति के लिए कतर के साथ दीर्घकालिक समझौते का स्वागत करेंगे।’ उन्होंने यह भी बताया कि भारत खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में कतर की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

    दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात विशेषकर इराक, सीरिया व यमन में ताजा स्थिति पर चर्चा की। स्वरूप ने कहा कि राजनयिक, विशेष व आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को वीजा छूट के साथ साथ साइबर अपराधों से निपटने के लिए तकनीकी सहयोग को लेकर समझौता किया गया। व्यापारियों व पर्यटकों को ई वीजा प्रदान करने के लिए समझौते पर बातचीत के बारे में आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। कुल मिलाकर पांच समझौते हुए। इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनमत संग्रह का नहीं, ब्रेक्जिट का है अफसोस: कैमरन
    Next Article जनधन एकाउंट में गैरकानूनी ढंग से पैसा डालने वाले जायेंगे जेल: नरेंद्र मोदी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने डीजल, एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, नई दरें लागू

    June 16, 2026

    सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग

    June 16, 2026

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    June 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
    • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
    • कोलकाता के टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला
    • रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
    • जमशेदपुर में हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version