मुंबई: करीना कपूर मां बन गईं। उन्होंने मंगलवार सुबह 7.30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। करीना और उनका बेटा, दोनों स्वस्थ हैं। बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा गया है। करीना के साथ बेटे की पहली फोटो भी सामने आई है। इससे पहले यह माना जा रहा था कि दोनों बच्चे का नाम सैफीना रख सकते हैं। इससे पहले करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर सैफ ने कहा था- ”यह बेबी मेरे और करीना के रिलेशन को पूरा करेगा।” बता दें कि ये सैफ अली खान की तीसरी संतान है। इससे पहले उनकी पहली पत्नी अमृता से एक बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान हैं। इससे पहले खबरें आई थीं कि सैफ और करीना अपने बेबी का नाम सैफीना रखेंगे। हालांकि, बाद में सैफ ने खुद इस तरह की खबरों को महज अफवाह बताया था। मंगलवार को सैफ और करीना के दिए ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा गया है। बता दें कि तैमूर एक तुर्क शासक था। भारत में मुगल एम्पायर की नींव रखने वाला बाबर तैमूर का 5वां वंशज था।
2012 में हुई थी शादी
सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को 10 साल छोटी करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह थीं। 21 सितंबर 1980 को मुंबई में जन्मीं करीना का अफेयर लंबे समय तक शाहिद कपूर के साथ चला, लेकिन शाहिद से ब्रेकअप के बाद सैफ से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



