Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कैशलेस लेन-देन का कोई इंतजाम नहीं किया मोदी सरकार ने : अखिलेश
    Top Story

    कैशलेस लेन-देन का कोई इंतजाम नहीं किया मोदी सरकार ने : अखिलेश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 4, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘कैशलेस सोसाइटी’ की वकालत पर सवाल खड़े करते हुए आज कहा कि गांवों में रहने वाली आधी से ज्यादा आबादी को लेन-देन के इन डिजिटल तरीकों के बारे में बताने के लिये केन्द्र सरकार ने कोई तैयारी नहीं की है।

    अखिलेश ने ‘लखनऊ हेरिटेज जोन’ के उद्घाटन के अवसर पर कैशलेस सोसाइटी बनाने पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जोर दिये को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘‘आप :मोदी: बताएं कि डिजिटल इंडिया के लिये आपकी क्या तैयारी है। कैशलेस लेन-देन करना कौन सिखाएगा। इसे गांव तक कैसे पहुंचाएंगे। नौजवान तो फिर भी इसे कर लेते हैं लेकिन बाकी लोगों का क्या।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने गांवों तक लैपटॉप पहुंचाया है। हमारी स्मार्टफोन योजना के लिये एक करोड़ पंजीकरण हो चुके हैं। आप :मोदी: बताइये, आप क्या तैयारी कर रहे हैं। आपने पूरे देश और समाज को हिला दिया। आपने गुल्लकें तुड़वा दीं। महिलाओं की जमा पूंजी बाहर करवा दी। याद रहे, जो सरकार जनता को दुख देती है, जनता उस सरकार को हटा देती है।’’ मुख्यमंत्री ने केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा को विकास के मामले में मुकाबले की चुनौती देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव होने वाला है, मुकाबला कर लीजिये, हमारा ना तो काम में मुकाबला है और ना ही नेतृत्व में।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर भाजपा कई यात्राएं निकल रही है। मैं पूछता हूं कि वे बताएं कि पिछले ढाई साल के दौरान केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिये क्या किया है? अखिलेश ने मायावती की अगुवाई वाली बसपा पर भी तंज करते हुए कहा, ‘‘वो पत्थर वाली सरकार बताए कि उसने अपने राज में जनता के लिये क्या काम किये?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान पर बरसे गनी, अघोषित जंग समाप्त करने को कहा
    Next Article पाकिस्तानी मीडिया में छाई मोदी-अजीज के हाथ मिलाने की खबर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

    June 6, 2025

    अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

    June 6, 2025

    लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version