Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गोंदिया में होटल में आग लगने से सात लोगों की मौत
    देश

    गोंदिया में होटल में आग लगने से सात लोगों की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 21, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोंदिया:  महाराष्ट्र के गोंदिया के एक होटल में आज तड़के आग लग जाने के कारण दो महिलाओं सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे होटल बिंदल के परिसर में स्थित एक दुकान में लगी थी। शहर के व्यस्त गोरेलाल चौक में स्थित होटल की दुकान में लगी आग जल्द ही पूरी इमारत में फैल गई।

    गढ़चिरौली क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एस टी बोडाखे ने बताया कि आग में सात व्यक्तियों की मौत हो गई।

    दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बचाव कार्य जारी है और दमकल विभाग के दल इस बात की जांच में जुटे हैं कि कोई व्यक्ति परिसर के अंदर फंसा है या नहीं।’’ आग पर काबू पाने में मदद के लिए पड़ोसी बालाघाट, भंडारा, तुमसर, लांजी और तिरोरा में अदानी बिजली संयंत्र से भी दमकल गाड़ियों को भेजा गया।

    हादसे के वक्त होटल में करीब 15 मेहमान ठहरे थे।

    पुलिस ने बताया कि आग लगने के बाद होटल की दूसरी मंजिल से कूदने के कारण एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। बहरहाल, उपचार के लिए नागपुर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

    उन्होंने बताया कि दो शव इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी पहचान मुश्किल है, जबकि चार अन्य होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए।

    सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर अभिमन्यु काले, पुलिस अधीक्षक दिलीप पाटिल भुजबल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया।

    घटना के बाद वहां जमा हुई भीड़ पर काबू पाना पुलिस अधिकारियों के लिए मुश्किल भरा रहा।

    पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान करना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि इनमें से दो लोग एक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेटीएम ने सात और ग्राहकों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
    Next Article 24 भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पहलगाम के आतंकियों को शरण देने वाले दो व्यक्ति एनआईए के हत्थे चढ़े

    June 22, 2025

    मुर्शिदाबाद में ट्रैक्टर ने डंपर को मारी टक्कर, पांच की मौत, 14 घायल

    June 22, 2025

    बिहार, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मानसून की दस्तक

    June 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
    • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
    • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
    • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
    • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version