बीजिंग: चीन में शानदोंग प्रांत के एक कारखाने में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आज बताया कि आग लगने की यह घटना मंगलवार रात हैयांग सिटी में एक इलेक्ट्रोनिक कंपनी में हुयी। यह आग रात में करीब साढ़े 11 बजे बुझाई गई।
खबर में बताया गया है कि पांच लोगों की मौत हो गयी है और चार अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।