बड़कागांव: बड़कागांव अस्पताल मे डॉक्टर नही रहने के कारण इलाज के अभाव मे एक महिला की मौत हो गयी .इसके विरोध ने मृतिका के परिजन व मोहल्लों वालों ने 11 बजे रात तक अस्पताल मे डॉक्टरों व व्यास्था के विरोध जमकर भड़ांस निकाला। अक्रोशित ग्रामीण डॉक्टरो के खिलाफ सड़क जाम करने जा रहे थे लेकिन पुलिस व पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण सड़क जाम नही किये। मृतिका बड़कागांव के गौरव बाजार निवासी गिरधारी महतो की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी थी।
यह घटना 7 दिसंबर की देर रात की है। मृतिका सुनीता देवी के परिजनों ने बताया कि सुनीता देवी दिन भर अपने खेत मे काम की अचानक 5 बजे संध्या तबियत बिगड़ गयी। उसे बड़कागॉव अस्पताल 5:30 बजे लाया गया। उस समय एक भी डॉक्टर नही मिले और न ही कोई कॉम्पाउडर मिले, स्वास्थ कर्मियो ंने कहा कि इंतेजार किजीए डॉक्टर आजायेंगे। दो घंटे तक उक्त महिला कहराती रही। लेकिन डॉक्टर नही आये। सुनीता देवी की विगड़ती हालत देखकर ग्रामीणों ने हजारीबाग ले जाने के लिए ऐंबुलेंस की मॉग की ,तो अस्पताल के स्वास्थकर्मियों ने ऐंबुलेंस चालक नही रहने का बहाना बना दिया।
तब ग्रामीणों ने नीजी वाहन खोजने बड़कागांव चौक आ गये। नीजी वाहन खोजने मे देर हो गयी ,तबतक सुनीता देवी की मौत हो गयी। यह देखकर परिजनों व ग्रामीणों ने आक्रोश होकर जमकर भड़ास निकाला। इसकी सूचना मुखिया प्रतिनिधि युगेश्वर महतो,शिक्षक रामलखन महतो ,महेश महतो , रामधनी महतो ,सुरेश महतो,झमन महतो , ज्ञानी कुमार, हीरामणि प्रसाद दांगी,संतोष कुमार समेत 50 लोगों ने बड़कागॉव थाना को दिया। यह सूचना बीडीओ अलका कुमारी को भी दी गयी।