लीमा: दक्षिणपूर्व पेरू में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गये। भूकंप में दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गये। गुरुवार को भूकंप आने के बाद, नेशनल सिविल डिफेंस इंस्टीट्यूट (आईएनडीईसीआई) ने ट्विटर पर शुक्रवार को बताया, ‘‘ओकविरि जिले के अधिकारियों ने एक किशोर की मौत और 17 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।’’

जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ पेरू (आईजीपी) के अनुसार पुनो क्षेत्र में भूकंप गुरुवार को स्थानीय समयानुसार शाम को पांच बजकर 40 मिनट को आया। लांपा शहर से इसका केंद्र 58 किलोमीटर (36 मील) और इसकी गहराई 30 किलोमीटर थी। आईएनडीईसीआई की खबर क अनुसार, ‘‘लांपा में आठ घरों के ढहने की और पराशिया जिले में 40 घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है।’’ भूकंप को करीब 30 सेकंड तक महसूस किया गया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version