Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री की पोल क्यों नहीं खोल रहे राहुलः केजरीवाल
    Top Story

    प्रधानमंत्री की पोल क्यों नहीं खोल रहे राहुलः केजरीवाल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 14, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास दस्तावेज हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘बेनकाब’’ करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा इस तरह का ‘‘दोस्ताना मुकाबला’’ तो करते हैं लेकिन कभी कोई खुलासा नहीं करते। केजरीवाल ने कई ट्वीट किए जिनमें से एक में लिखा, ‘‘अगर राहुल गांधी के पास वास्तव में ऐसे दस्तावेज हैं जो भ्रष्टाचार में मोदीजी की निजी लिप्तता साबित करते हों तो वह संसद के बाहर इनका खुलासा क्यों नहीं करते?’’

    उन्होंने आगे लिखा, ‘‘यह दोस्ताना मुकाबला है- भाजपा कहती है कि अगस्तावेस्टलैंड मामले में उनके पास कांग्रेस के खिलाफ सबूत हैं और कांग्रेस कहती है कि सहारा-बिड़ला मामले में उनके पास भाजपा के खिलाफ सबूत हैं। लेकिन दोनों ही इनका खुलासा नहीं करते।’’ केजरीवाल राहुल की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास मोदी के ‘‘व्यक्तिगत भ्रष्टाचार’’ की जानकारी है जिसकी विस्तृत जानकारी वह लोकसभा में रखना चाहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहे। नोटबंदी के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि कारोबारी भाजपा से नाराज हैं।

    उन्होंने ट्वीट किया, “देश के कारोबारी कह रहे हैं कि भाजपा धन हमसे लेती है, वोट हमसे लेती है और हमें ही चोर कहती है? असल चोर तो प्रधानमंत्री के साथ भोजन का आनंद लेता है।’’ आप नेता आशीष खेतान ने ट्वीट किया, ‘‘अगर राहुल गांधी को सदन के भीतर बोलने नहीं दिया जा रहा तो उन्हें बाहर बोलना चाहिए और मोदीजी के बारे में जानकारी का खुलासा करना चाहिए।’’ संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने राहुल के आरोपों को ‘‘झूठा और निराधार’’ तथा ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आरोप हताशा में आकर लगाए गए हैं और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीएसटी को एक अप्रैल से लागू करने के प्रयास जारी: राजनाथ
    Next Article पीएम पर राहुल के आरोप गलत और बेबुनियाद, माफी मांगें: अनंत कुमार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version