हजारीबाग: एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने मिलकर इचाक के गोबरबंदा मस्जिद में प्रतिबंधित मांस फेंका था। इसमें दो बरियठ के सुबोध कुमार मेहता और बरियठ के ही एक अन्य सुबोध कुमार मेहता थे तथा एक नाबालिग था। एक सुबोध कुमार मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि दूसरा सुबोध कुमार मेहता फरार है। उक्त जानकारी देते हुए अपने कार्यालय कक्ष में एसपी भीमसेन टूटी ने पत्रकारों को बताया कि इसमें किसी संगठन का कोई हाथ अभी तक सामने नही आया है। इनलोगों ने खुद से षडयंत्र कर घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहाकि बड़कागांव में कुछ दिनों पहले वाहन जलाने वाले मामले में 11 लोग चिंहित किये गये हैं। इनमें से एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version