Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल गांधी ने अस्पताल जाकर करूणानिधि का हाल जाना
    Top Story

    राहुल गांधी ने अस्पताल जाकर करूणानिधि का हाल जाना

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 17, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज द्रमुक प्रमुख करूणानिधि से मुलाकात की जो यहां के एक निजी अस्पताल में फेफड़े और गले के संक्रमण के कारण उपचाराधीन हैं। राहुल ने कहा कि करूणानिधि के स्वास्थ में सुधार है। राहुल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं बस उनसे मिलना चाहता था, मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिल कर शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना व्यक्त करना चाहता था। मैं यह देख कर काफी खुश हूं कि वह ठीक हो रहे हैं और डॉक्टरों ने मुझे बताया कि वह बहुत जल्द घर चले जाएंगे और यह एक अच्छी खबर है।’’

    तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष एस तीरूनावुक्करासर और द्रमुक कोषाध्यक्ष एमके स्टालिन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से घिरे राहुल ने कहा कि करूणानिधि ‘तमिलों के नेता, तमिलनाडु के नेता हैं, ऐसे में मैंने उनसे मिलने और व्यक्तिगत रूप से शुभकामना व्यक्त करने के बारे में सोचा।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैंने उनसे (करूणानिधि) से मुलाकात की, मैंने उन्हें नमस्कार किया और वह ठीक हो रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उन्हें शुभकामना भेजी है।’’

    गला और फेफड़े में संक्रमण के कारण सांस लेने में तकलीफ की शिकायतों के बाद 15 दिसंबर की रात में यहां के कावेरी अस्पताल में 92 वर्षीय करूणानिधि को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में उनका ट्रैकियोस्टोमी की गयी थी और बाद में अस्पताल ने कहा था कि द्रमुक प्रमुख की हालत स्थिर है। ट्रैकियोस्टोमी के बाद करूणानिधि की हालत में सुधार हुआ। शुक्रवार रात उन्होंने रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘बाट्चा’ देखी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएसएनएल की 99 रुपये में असीमित कॉल की पेशकश
    Next Article सीरिया में असद, रूस और ईरान के हाथ खून से रंगेः ओबामा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

    December 22, 2025

    खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

    December 22, 2025

    पलामू में दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

    December 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
    • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
    • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
    • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
    • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version