Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»सीरिया में असद, रूस और ईरान के हाथ खून से रंगेः ओबामा
    दुनिया

    सीरिया में असद, रूस और ईरान के हाथ खून से रंगेः ओबामा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 17, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि सीरिया के अलेप्पो में बड़े पैमाने पर हुई हत्याओं के जिम्मेदार बशर अल असद का शासन, ईरान और रूस हैं और जब तक सीरिया पर सैन्य नियंत्रण नहीं होता तब तक इस युद्ध को रोकने के लिए वॉशिंगटन कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने असद को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसंहार के बल पर वह अपनी वैधता स्थापित नहीं कर पाएंगे। उन्होंने शुक्रवार को वर्षांत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस समय जब हम बात कर रहे हैं पूरा विश्व सीरिया शासन और उसके रूसी तथा ईरानी सहयोगियों द्वारा अलेप्पो शहर में किए जा रहे भीषण हमलों के खिलाफ खौफ में लिपटा हुआ और एकजुट है।“

    उन्होंने कहा, ‘‘इस खूनखराबे और अत्याचार के जिम्मेदार वही हैं।’’ ओबामा ने संवाददाताओं के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने खुद से पूछा कि अमेरिका ने इस विवाद के हल के लिए पर्याप्त काम किया है या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर में ऐसे कई स्थान हैं जहां बहुत कुछ भयावह हो रहा है। चूंकि मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं इसलिए मुझे जिम्मेदारी महसूस होती है।’’ मैं सोचता हूं कि ‘‘जिंदगियां बचाने, कुछ बदलाव लाने और कुछ बच्चों को इन हालात से बाहर निकालने के लिए मैं क्या कर सकता हूं।’’

    राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि युद्ध की शुरूआत में बड़े पैमाने पर अमेरिकी सेना के दखल के पक्ष में जनसमर्थन हासिल नहीं था जबकि उनके हिसाब से युद्ध को रोकने का एकमात्र रास्ता यही होता। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक हम सीरिया पर पूरा नियंत्रण नहीं कर लेते तब तक समस्याएं बनी रहेंगी। ऐसा करना ही सही जान पड़ता है लेकिन यह कम कीमत चुकाए बगैर असंभव होने जा रहा है।’’ ओबामा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर से आम नागरिकों को बाहर निकालने के लिए होने वाले प्रयासों पर नजर रखने के लिए निष्पक्ष पयर्वेक्षकों को तैनात किया जाना चाहिए।

    ओबामा शासन के तहत व्हाइट हाउस असद और सीरिया के विद्रोहियों के बीच शांति समझौते पर बातचीत शुरू करवाने के लिए रूस को मनाने के कूटनीतिक प्रयासों में शामिल रहा है। लेकिन संघर्षविराम के सारे प्रयास निष्फल रहे और अब रूस तुर्की के साथ मिलकर विद्रोहियों के नियंत्रण वाले अलेप्पो को उनके कब्जे से मुक्त करवाने के अभियान में जुटा हुआ है। शुक्रवार को, सीरियाई सरकार ने अभियान को अस्थायी तौर पर रोक दिया, ऐसे समय में जब हजारों आम नागरिक, विद्रोही लड़ाकों के साथ शहर में फंसे हुए हैं जिसके कारण खूनखराबे की आशंका और भी बढ़ गई है।

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अलेप्पो ‘‘नर्क का पर्यायवाची’’ बताते हुए सभी पक्षों का आह्वान करते हुए कहा था कि वह ‘‘लोगों को वहां से निकालने की प्रक्रिया को सुरक्षित ढंग से बहाल करने के लिए सभी जरूरी उपाय करें।’’ विदेश मंत्री जॉन कैरी और संरा में वॉशिंगटन की राजदूत समांथा पॉवर समेत वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने असद को चेतावनी दी थी कि वह स्रेब्रेनिका नरसंहार जैसी घटना को अंजाम ना दे। उन्होंने कहा था कि अलेप्पो में हार से गृह युद्ध खत्म नहीं होगा बल्कि असद के विरोधियों में कट्टरपंथ की भावना और भी भड़क जाएगी। उन्होंने युद्ध अपराधों की जांच की भी मांग की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी ने अस्पताल जाकर करूणानिधि का हाल जाना
    Next Article वैंकूवर में मादक द्रव्य लेने से एक दिन में नौ लोगों की मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

    June 19, 2025

    राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

    June 19, 2025

    बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

    June 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
    • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
    • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
    • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
    • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version