Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»विपक्षी दल कालाधन समर्थन दिवस मना रहे हैंः वेंकैया
    राजनीति

    विपक्षी दल कालाधन समर्थन दिवस मना रहे हैंः वेंकैया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 8, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  नोटबंदी के फैसले की घोषणा को एक महीना होने पर ‘काला दिवस’ मनाने को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि वास्तव में विपक्षी दल ‘कालाधन समर्थन दिवस’ मना रहे हैं। वेंकैया ने कहा, “मुझे बताया गया कि हमारे प्रतिद्वन्द्वी खासतौर पर कांग्रेस काला दिवस मना रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि वे कालाधन समर्थन दिवस मना रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा कि संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष विपक्षी दलों का धरना प्रदर्शन एक बड़ा ‘तमाशा’ है और यह राष्ट्रपिता का अपमान है। उल्लेखनीय है कि विपक्षी दल नोटबंदी को एक महीना गुजरने के विरोध स्वरूप आज ‘काला दिवस’ मना रहे हैं। आज कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा, भाकपा और सपा ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। विपक्षी सदस्य अपने हाथों पर काली पट्टी बांधे हुए थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नोटबंदी के फैसले को देश और विदेशों से सराहना मिली है। वेंकैया ने कहा, ‘‘मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि कुछ लोग काला दिवस क्यों मना रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हो रही है लेकिन महात्मा गांधी की भावना से दूर हो रही है। वेंकैया ने कहा कि संसद में कामकाज नहीं होने देना लोकतंत्र की अवमानना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोटबंदी के मूर्खतापूर्ण निर्णय से देश बर्बाद हुआ: राहुल
    Next Article तीन बार तलाक कहना सबसे ज्यादा अपमानजनक: हाईकोर्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध

    June 27, 2025

    भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

    June 26, 2025

    कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश

    June 26, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
    • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
    • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
    • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
    • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version