Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नोटबंदी के मूर्खतापूर्ण निर्णय से देश बर्बाद हुआ: राहुल
    Top Story

    नोटबंदी के मूर्खतापूर्ण निर्णय से देश बर्बाद हुआ: राहुल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 8, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  नोटबंदी की घोषणा को एक महीना पूरा होने पर आज विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में ‘काला दिवस’ मनाया और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस निर्णय को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके इस मूर्खतापूर्ण फैसले ने देश को बर्बाद कर दिया है। संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया और जोर देते हुए कहा कि विपक्षी दल उन्हें दोनों सदनों से ‘भागने नहीं’ देंगे, जहां चर्चा में प्रधानमंत्री के हिस्सा लेने पर सभी चीजें स्पष्ट हो जायेंगी। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री का अच्छा समय चल रहा है और पिछले एक महीने से इस मुद्दे पर वह अपनी बातें बदल रहे हैं जबकि लोग कठिनाइयों के बोझ के तले दबते जा रहे हैं।

    कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, माकपा, भाकपा, सपा जैसे दलों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। विपक्षी दलों के सदस्य अपने हाथों पर काली पट्टी बांधे हुए थे। राहुल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने तथाकथित साहसिक निर्णय लिया। साहसिक कदम मूर्खतापूर्ण कदम भी हो सकते हैं। और यह मूर्खतापूर्ण निर्णय था जिसने देश को बर्बाद कर दिया। 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। किसान, मछुआरे, दिहाड़ी मजदूर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।’’ कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘वह (प्रधानमंत्री) मुस्करा रहे हैं। वह अच्छा समय व्यतीत कर रहे हैं जबकि देश की जनता परेशान है।’’

    राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इसलिए वे एक मुद्दे से दूसरे मुद्दे पर जा रहे हैं। और हम उन्हें सदन में घेरने जा रहे हैं। वे सदन से भाग नहीं पायेंगे।’’ प्रधानमंत्री के ‘कैशलैस’ अर्थव्यवस्था के उल्लेख पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, “यह पेटीएम का सिद्धांत है। पे टू मोदी.. यह कैशलैस अर्थव्यवस्था के पीछे का विचार है।’’ राहुल गांधी ने एक बार फिर से लोकसभा में नोटबंदी पर चर्चा ऐसे नियम के तहत कराने की मांग की जिसमें मतविभाजन का प्रावधान हो। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कुछ सांसद विपक्ष की मांग का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा में ऐसे लोगों को जानते हैं जो ऐसी चर्चा की अनुमति दिये जाने पर हमारे पक्ष में मतदान करेंगे। अगर वह (प्रधानमंत्री) सदन में बोलेंगे.. दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।’’

    ‘पे टू मोदी’ टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा कि अगर लोकसभा में उन्हें बोलने दिया जाता है तब वह इसका विस्तार से उल्लेख करेंगे। संसद में बने गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही चलाने की जिम्मेदारी सरकार, स्पीकर की होती है, विपक्ष की नहीं। हम चर्चा चाहते हैं। हम मतविभाजन के तहत चर्चा चाहते हैं, लेकिन सरकार ऐसा नहीं चाहती है। क्योंकि उन्हें मालूम है कि भाजपा के कुछ लोग भी हमारे पक्ष में मतदान करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेंसेक्स में करीब 300 अंक की तेजी, निफ्टी भी 8200 अंक के पार
    Next Article विपक्षी दल कालाधन समर्थन दिवस मना रहे हैंः वेंकैया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

    June 28, 2025

    संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

    June 28, 2025

    झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

    June 28, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
    • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
    • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
    • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
    • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version