Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अयोध्या विवाद: कांग्रेस को घेरने में जुटी भाजपा, सिब्बल की दलील से सुन्नी वक्फ बोर्ड असहमत
    देश

    अयोध्या विवाद: कांग्रेस को घेरने में जुटी भाजपा, सिब्बल की दलील से सुन्नी वक्फ बोर्ड असहमत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या मामले की सुनवाई को लेकर राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर भाजपा सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल और कांग्रेस को घेरने में जुटी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सुनवाई टलवाने की कपिल सिब्बल की कोशिशों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है या नहीं।

    दरअसल, कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की सुनवाई 2019 के आम चुनावों के बाद करने की मांग की थी। उनका कहना था कि मौजूदा माहौल सुनवाई के लिहाज से ठीक नहीं है। इसका राजनीतिक फायदा उठाया जा सकता है। देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के लिहाज से यह एक संवेदनशील मामला है और अदालत के बाहर इसका असर पड़ सकता है।

    इस बीच, बुधवार को मामले में नया मोड़ आया।सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अपने वकील कपिल सिब्बल की सुप्रीम कोर्ट में दी दलीलों से असहमति जताई है।

    सुन्नी वक्फ बोर्ड के हाजी महबूब ने कहा कि कपिल सिब्बल हमारे वकील हैं, लेकिन वह एक पार्टी के नेता भी हैं। सुनवाई टलवाने के लिए कल सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने जो दलील दी, वह गलत थी। हम चाहते हैं कि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद का समाधान जल्द से जल्द हो। हाजी महबूब के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कपिल सिब्बल पर निशाना साधाते हुए कहा कि कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड की नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की जुबान बोल रहे थे।

    राहुल गांधी को राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए।

    कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी कपिल सिब्बल की दलीलों पर घोर आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह कानून मंत्री रहे हैं। इस बात से उनका क्या मतलब है कि 2019 तक अयोध्या मामले की सुनवाई नहीं होनी चाहिए क्योंकि अदालत के बाहर इसका असर पड़ सकता है?

    उनका यह बयान सरासर अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना है।

    गौरतलब है कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले की सुनवाई 2019 तक टालने की मांग खारिज कर दी थी, लेकिन सुनवाई के लिए 8 फरवरी, 2018 की तारीख तय की है। कपिल सिब्बल और राजीव धवन ने तुरंत सुनवाई की स्थिति में बहिष्कार करने तक की बात कह डाली थी। कपिल सिब्बल का कहना था कि राम मंदिर एनडीए के एजेंडे में है, उनके घोषणा पत्र का हिस्सा है इसलिए इस मामले की सुनवाई 2019 के बाद ही होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोएडा : बेटे ने पीटकर मार डाला अपनी मां और बहन को ? खून से लथपथ मिली लाश
    Next Article झारखंड : गुमला में पीएलएफआइ के वर्चस्व वाले इलाके में अपराधियों ने मचाया उत्पात, कैंप ध्वस्त
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    June 16, 2025

    केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

    June 15, 2025

    प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

    June 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
    • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
    • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
    • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
    • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version