Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अलबरूनी ने ‘चाबहार’ को बताया था भारत का प्रवेश द्वार, जाने देश को क्या होगा लाभ
    दुनिया

    अलबरूनी ने ‘चाबहार’ को बताया था भारत का प्रवेश द्वार, जाने देश को क्या होगा लाभ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मध्य युगीन यात्री अलबरूनी ने चाबहार को भारत का प्रवेश द्वार कहा था. रविवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने चाबहार बंदरगाह के पहले चरण के निर्माण का उद्घाटन किया. चाबहार का मतलब चार झरने होता है. लंबे समय से भारत को इस परियोजना के पूरे होने की उम्मीद थी. इसकी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि भारत का संपर्क यूरोप और अफ्रीका से आसानी से स्थापित हो सकता है. भारत  इस मार्ग के जरिये मध्य एशिया, रूस और यहां तक कि यूरोप तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है. चाबहार बंदरगाह को रेल नेटवर्क से भी जोड़ने का प्रस्ताव है और इसमें भी भारत मदद करेगा. मई 2016 में इस अंतरराष्ट्रीय मार्ग को बनाने का निर्णय लिया था, और तब से चाबहार बंदरगाह पर काम चल रहा है. वैसे इसके लिए भारत 2003 से ही प्रयासरत था.

    भारत के लिए इस परियोजना को शुरू करना इसलिए भी जरूरी था क्योंकि चीन और पाकिस्तान की मदद से ग्वादर परियोजना चला रहा है.पाकिस्तान का ग्वादर बंदरगाह चाबहार से मात्र 72 किलोमीटर दूर पर स्थित है. यहां पर चीन ने 46 अरब डॉलर (3,131 अरब रुपये ) का निवेश किया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच यूं तो सबसे समीप का रास्ता पाकिस्तान से होकर गुजरता है लेकिन दोनों देशों के बीच खराब संबंधों के चलते अतीत में पाकिस्तान इस रास्ते में रोड़ा अटकाता रहा है. भारत ने पिछले महीने ही अफगानिस्तान को सहायता के रूप में 11 लाख टन गेहूं की एक खेंप भेजी है. भारत ने अफगानिस्तान को ये गेहूं मुफ्त में देने का वादा किया है.
    भारत का मूंदड़ा पोर्ट चाबहार से मात्र 900 किलोमीटर दूर पर स्थित है. गुजरात के कच्छ स्थित मूंदड़ा पोर्ट भारत का सबसे बड़ा निजी पोर्ट है. मूंद्रा पोर्ट देश का सबसे पहला पोर्ट है, जहां 100 मिलीयन टन कार्गो के आयात – निर्यात एक साल के दौरान हुआ है. गौरतलब है कि भारत को चाबहार परियोजना के निर्माण कार्य में सुस्ती को लेकर आलोचना होते आयी है. जिस तेजी से चीन ग्वादर परियोजना के काम में पूर्ति दिखाई. उस तेजी से भारत चाबहार का काम आगे बढ़ नहीं पा रहा था. इस बीच ईरान ने चीन को बंदरगाह विकास के लिए प्रलोभन भी दिया था, लेकिन कुछ खास कारणों से ईरान और भारत के बीच इस बात को लेकर सहमति बन पायी. बीच में ईरान ने संकेत दिये थे कि अगर भारत इसमें रुचि नहीं लेता है तो ईरान चीन का प्रस्ताव स्वीकार कर सकता है. चीन ने चाबहार से ग्वादर तक रेल लाईन बिछाने की योजना भी रखी थी.
    भारत के साथ क्या है समस्या 
    ईरान और अमेरिका के रिश्ते ट्रंप के आने के बाद बिगड़ते जा रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में भारत के बंदरगाह विकास को लेकर कई बड़ी कंपनियां पीछे हट सकती है. ट्रंप ने परमाणु नीति को लेकर ईरान पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिजी स्कूलों की तरह निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसेगी केजरीवाल सरकार
    Next Article समाजवादी पार्टी बागियों पर हुई मेहरबान कर दिया यह बड़ा इलान.
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बारिश और भूस्खलन से नेपाल के तीन राजमार्ग अवरुद्ध

    May 3, 2026

    इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 24 घंटे में किए 50 हमले, 41 की मौत, अभी भी मंडरा रहे ड्रोन

    May 3, 2026

    नेपाल में तय सीमा पर रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं कराई तो लाइसेंस होगा रद्द

    May 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
    • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
    • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
    • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version