Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ताजपोशी: राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय, पक्ष में 890 प्रस्तावक
    Top Story

    ताजपोशी: राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय, पक्ष में 890 प्रस्तावक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पार्टी अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। कांग्रेस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए केवल राहुल गांधी का ही नामांकन मिला है। एक से ज्यादा नामांकन होने पर ही चुनाव होता है। राहुल गांधी के लिए 890 प्रस्तावक मिले हैं। इसी के साथ राहुल गांधी का पार्टी का अध्यक्ष बनने का रास्ता करीब पूरी तरह साफ हो चुका है।

    इससे कुछ ही घंटे पहले राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र भर दिया जिससे देश की इस सबसे पुरानी पार्टी में नयी पीढ़ी के सामने आने का मार्ग प्रशस्त हो गया क्योंकि अभी तक इसकी कमान उनकी मां सोनिया गांधी संभाल रही हैं।

    राहुल के नामांकन पत्र दाखिल करने के समय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, अंबिका सोनी तथा कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह, नारायण सामी तथा कई पूर्व मुख्यमंत्री, कई राज्यों के पीसीसी प्रमुख भी मौजूद थे।

    राहुल का नाम प्रस्तावित करने वालों में शामिल निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस अवसर पर उपस्थित नहीं थीं।

    नामांकन पत्र भरने से पहले राहुल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

    नेहरू-गांधी खानदान के सदस्य 47 वर्षीय राहुल के बारे में माना जा रहा है कि वह इस चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार हैं । साथ ही उनके द्वारा अपनी मां से पार्टी की कमान संभाले जाने के बारे में तस्वीर कल तक साफ होने की संभावना है। सोनिया पिछले 19 साल से पार्टी की कमान संभाल रही हैं।

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुख्यालय पर संवाददाताओं से कहा, ”राहुलजी कांग्रेस के पसंदीदा रहे हैं…।

    उन्होंने कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी आौर कांग्रेस पार्टी के जरिये देश की पिछले 19 साल तक सेवा की है। यह उसी दिशा में एक और कदम है। राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की महान संभावनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

    राहुल आज सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने करीब 11 बजे अपना नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उनकी ओर से नामांकन पत्रों के पांच सेट भरे।

    नामांकन पत्र के पहले सेट में उनके नाम का प्रस्ताव करने वालों में सोनिया गांधी, मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, मोहसिना किदवई, कमल नाथ, अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, शीला दीक्षित, तरूण गोगोई एवं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी शामिल हैं।

    नामांकन पत्र के दूसरे सेट में मनमोहन सिंह, आस्कर फर्नाडिज, पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने राहुल के नाम का प्रस्ताव किया।

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने की 4 दिसंबर अंतिम तारीख है।

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन पत्रों की कल जांच की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर है। यदि आवश्यकता पड़ी तो 16 दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा और मतगणना 19 दिसंबर को करवायी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLIVE INDvSL: श्रीलंका को लगा 7वां झटका, डिकवेला बिना खाता खोले आउट
    Next Article गुजरात में हार से पहले राहुल की ताजपोशी के लिए सोनिया उत्सुक: भाजपा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    June 9, 2025

    भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

    June 9, 2025

    बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

    June 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
    • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
    • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
    • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
    • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version