Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»प्रचार में पाकिस्तान
    ताजा खबरें

    प्रचार में पाकिस्तान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 13, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में अब पाकिस्तान भी बड़ा मुद्दा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सवाल कर रहे हैं कि कांग्र्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर के घर पर आयोजित एक पार्टी में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसुरी और पाकिस्तानी उच्चायुक्त की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ गुप्त बैठक क्यों हुई? फिर पाकिस्तान के किसी अफसर ने ऐसा बयान क्यों दिया कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री अहमद पटेल को बनाया जाए? हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्र्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने मोदी के आरोप को निराधार कह दिया है और कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी प्रचार की लक्ष्मण रेखा को बिना विचारे लांघ रहे हैं, उन्हें ऐसे आरोप के लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।

    डॉ. सिंह का आरोप है कि प्रधानमंत्री राजनीतिक लाभ लेने के लिए झुठ का सहारा ले रहे हैं। यह बात सही है कि हाल ही में कांग्र्रेसी नेता अय्यर के घर पर एक निजी दावत हुई थी, जिसमें पाक के नेताओं व उच्चायुक्त ने हिस्सा लिया था उनके साथ डॉ. मनमोहन सिंह, हामिद अंसारी, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर और पत्रकार भी पार्टी में मौजूद थे और साथ-साथ बैठे थे। डॉ. मनमोहन सिंह दस साल देश के प्रधानमंत्री रहे हैं और ऐसी हस्ती के बीच पाकिस्तान का कोई भी राजनयिक किसी भी तरह की साजिश की हिम्मत नहीं जुटा सकता। फिर जनरल कपूर भी सेना के उच्चस्थ पद पर रहे हैं तो उनसे भी किसी तरह की सांठ-गांठ की उम्मीद नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री मोदी को चुनावी राजनीति में किसी दावत पार्टी की बैठक को पाकिस्तान की दखल अंदाजी बताकर मामला नहीं उठाना चाहिए था। यह ठीक है कि चुनाव है और भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती है, लेकिन वोटों के ध्रुवीकरण के लिए इस तरह के निराधार मुद्दों को उठाने से तो भाजपा की कमजोरी ही साबित होती है। फिर प्रधानमंत्री मोदी से एक यह सवाल किया जा सकता है कि क्या उनकी नजर में पाकिस्तान इतना प्रबल देश हो गया है, जो भारत के किसी चुनाव की दिशा बदल सकता है? क्या भाजपा के नेता भारतीय मतदाताओं को इतना अपरिपक्व मानते हैं? क्या यह भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाना जैसा नहीं है? जहां तक मुस्लिम वोटों का सवाल है तो भाजपा को उनका नजरिया अच्छी तरह पता है। यदि अय्यर के भोज में कोई गुप्त बैठक थी और भाजपा को हराने के लिए थी, तो यह मोदी को कैसे पता चला?

    यदि ऐसी बैठक का पहले पता चल गया था तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यदि गुजरात चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तान और कांग्र्रेस पार्टी के बीच किसी गठजोड़ का आरोप लगाया गया है तो ऐसा विवाद भी पैदा करना उचित नहीं माना जा सकता। क्योंकि यह आरोप काफी गंभीर और संवेदनशील भी हैं। सरकार को अच्छी तरह पता है कि भारत और पाकिस्तान ही नहीं, दूसरे देशों के राजनयिकों के बीच ऐसी बैठकें आम हैं। मणिशंकर अय्यर भी राजनयिक रहे हैं और उनके यहां पहले भी बैठकें और मेल-मुलाकात होती रही हैं। फिर भारत और पाकिस्तान के कई गैर-राजनीतिक संगठन दोनों देशों के रिश्तों को सहज बनाने के लिए विचार गोष्ठियों का आयोजन करते रहे हैं। फिर पाकिस्तान के एक पूर्व फौजी अफसर की इतनी राजनीतिक हैसियत भी नहीं है कि वह तय करे कि गुजरात में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ऐसी हैसियत सिर्फ और सिर्फ गुजरात के मतदाताओं की है। यह खेदजनक है कि भारतीय राजनीति में चुनावों के दौरान एक-दूसरे पर आधारहीन आरोप लगाए जाते हैं, प्रचार में बदजुबानी का भी इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, हमारे देश के लगभग सभी राजनीतिक दल विचारधारा और राजनीतिक सिद्धांतों को भुलाए जा रहे हैं। एक-दूसरे पर बेबुनियाद आरोप लगाने का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी देश की राजनीति में एक नायक की तरह उभरे हैं और भारतीय जनता को उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। ऐसे राष्ट्रीय नायक को चुनाव प्रचार में बेबुनियाद मुद्दों को उछालने बचना चाहिए और भारतीय मतदाताओं पर भरोसा करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए साल में अन्ना का नया आंदोलन
    Next Article सीएम मनोहरलाल ने कहा, NHM कर्मचारियों को बर्खास्त नहीं किया है केवल चेतावनी दी है
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम

    May 12, 2026

    सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी

    January 14, 2026

    IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

    January 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
    • स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान
    • सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख
    • समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्
    • जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version