Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ब्रेक्सिट वार्ता में बनी सहमति : ईसी प्रमुख
    दुनिया

    ब्रेक्सिट वार्ता में बनी सहमति : ईसी प्रमुख

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 8, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रसेल्स (आईएएनएस)। यूरोपीय आयोग (ईसी) के अध्यक्ष जीन-क्लाउड जंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रेक्सिट वार्ता में काफी प्रगति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच भविष्य के संबंधों को लेकर वार्ता की राह मुकम्मल हो गई है।

    बीबीसी की रपट के मुताबिक, आयरलैंड की सीमा के मसले पर रातभर चली बातचीत के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे सुबह ब्रसेल्स पहुंचीं।

    जंकर के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में आयोग के वार्ताकारों और ब्रिटिश सरकार के बीच सहमति के संयुक्त प्रतिवेदन के आधार पर आयोग के मूल्यांकन की पुष्टि की गई।

    गार्जियन की रपट के मुताबिक, जंकर ने इस बात की पुष्टि की है कि आयोग की ओर से यह अनुशंसा की जाएगी कि वार्ताकार आगे दो चरणों में बातचीत को आगे बढ़ा सकते हैं।

    उन्होंने कहा, हम अब महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुके हैं, जिनकी हमें जरूरत थी।

    उन्होंने बताया कि मे ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि नए मसौदे को ब्रिटिश सरकार का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि उत्तरी आयरलैंड में शांति कायम करना उनकी प्राथमिकता है।

    जंकर ने कहा, आज मैं आशावान हूं कि हम इस चुनौतीपूर्ण वार्ता के दूसरे चरण की ओर अग्रसर हैं।

    गार्जियन की रपट के मुताबिक, इस बीच मे ने कहा कि सहमति महत्वपूर्ण प्रगति है और यह संपूर्ण ब्रिटेन के बेहतर हित में है।

    उन्होंने कहा कि इस समझौते से ब्रिटेन में निवास करने वाले यूरोपीय संघ के नागरिकों के अधिकार सुनिश्चित होंगे और इसी प्रकार यूरोपीय संघ में रहने वाले ब्रिटिश नागरिकों के अधिकार भी सुनिश्चित होंगे। इसके बाद आयरलैंड की कोई सख्त सीमा नहीं होगी।

    मे ने उम्मीद जाहिर की कि वह अगले हफ्ते यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों की पुष्टि हासिल करने में सफल होंगी और यूरोपीय आयोग की अनुशंसा के बाद दूसरे दौर की वार्ता की ओर बढ़ेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयौन उत्पीड़न में फंसने के बाद गई एक और अमेरिकी सांसद की कुर्सी
    Next Article दिल्ली के पूर्वांचली मतदाताओं को साधेगा जदयू, पहला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल

    January 10, 2026

    खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन

    January 10, 2026

    ईरान में कोहराम: सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता, 10 दिनों में 36 की मौत

    January 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 2
    • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
    • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
    • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
    • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version