नई दिल्ली. पेट्रोलियम मंत्रालय रसोई गैस से और भी सब्सिडी बचाने की योजना बना रहा है. जिसके तहत अगर आपके पास कार हैं तो आपको एलपीजी सब्सिडी से वंचित किया जा सकता हैं. जानकारी के अनुसार अभी भी कई ऐसे लोग रसोई गैस सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं जिनके पास 2-3 कारें है. इस योजना के शुरुआती चरण में सरकार ने कुछ एक जिलों के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों से कारों के पंजिकरण के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया है. जिसके तहत इन लोगों से एलपीजी सब्सिडी का हक छीन लिया जाएगा. सरकार अबतक करीब 3.6 करोड़ फर्जी रसोई गैस कनेक्शन काट चुकी हैं, इसके साथ ही सरकार ने जनता के बीच अभियान भी चला रखा है जिसके जरिए जनता को अपनी रसोई गैस सब्सिडी का त्याग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इन प्रयासों से सरकार को लगभग 30000 करोड़ रुपए की बचत हुई है. इसके साथ ही आपको बता दें कि एलपीजी गैस सब्सिडी के हकदार वह लोग नहीं है जिसकी सालाना इनकम 10 लाख से ऊपर है.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



