Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»शिवसेना ने लगाया पीएम मोदी पर गुजरात चुनाव अभियान को निम्न स्तर पर पहुंचाने का आरोप
    राजनीति

    शिवसेना ने लगाया पीएम मोदी पर गुजरात चुनाव अभियान को निम्न स्तर पर पहुंचाने का आरोप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 11, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। शिवसेना ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘तमाशा करने’ व मौजूदा गुजरात चुनाव अभियान को ‘निम्न स्तर’ तक पहुंचाने का आरोप लगाया। केंद्र व राज्य में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल शिवसेना ने कहा कि मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए विकास के मुद्दे को छोड़कर अपने चुनाव अभियान में ‘मुगल शासन की कब्र खोदी।’

    शिवसेना हाल के समय में तनावपूर्ण संबंधों के कारण भाजपा पर प्रहार करती रही है। पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ के संपादकीय में कहा, “गुजरात की जनता ने इन्हीं सब वजहों से कांग्रेस को गत 22 वर्षो से नकारा है..प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य में विकास व प्रगति के मुद्दे को छोड़कर ‘तू-तू, मैं-मैं’ पर लगे हुए हैं।”

    कड़े शब्दों वाले संपादकीय में इस बात की ओर इशारा किया गया कि कैसे मोदी अपनी जनसभा में कभी ‘बहुत भावुक’ व कभी ‘बहुत आक्रमक’ रूख अख्तियार कर लेते हैं और आश्चर्य जताया कि राहुल गांधी को हराने के लिए कैसे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मुख्यमंत्री इस तरह की निम्न स्तरीय चुनावी रणनीति अपना रहे हैं।

    संपादकीय के अनुसार ‘नीच’ बयान ‘नौकरीविहीन’ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया और जिसका जवाब मोदी ने इस टिप्पणी को गुजराती अस्मिता से जोड़ कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ने से कांग्रेस को मणिशंकर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाना पड़ा और अय्यर ने माफी मांगी।

    संपादकीय के अनुसार, “मोदी ने कहा कि मुझपर की गई यह टिप्पणी देश का अपमान नहीं है, बल्कि गुजरात के लोगों का अपमान है”, जिसके बाद कांग्रेस को इस टिप्पणी की क्षतिपूर्ति करने के लिए आनन-फानन में अय्यर को पार्टी से निलंबित करना पड़ा।

    संपादकीय में कहा गया है कि इस तरह के बयान से, मोदी खुद को छोटा बना रहे हैं…हमलोग हमेशा यह समझते हैं कि वह लोगों और देश के सभी हिंदुओं के ‘गौरव’ हैं लेकिन वह अभी भी गुजरात र्ढे से चिपके हुए हैं।

    शिवसेना ने मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा, “वह राष्ट्रीय नेता से ज्यादा खुद को क्षेत्रीय नेता के रूप में पेश कर रहे हैं लेकिन जब कोई क्षेत्रीय अस्मिता का मुद्दा उठाता है तो वे लोग राष्ट्रीय गौरव की तलवार चलाकर चुप रहने की धमकी देते हैं।”

    संपादकीय के अनुसार, “यह भाजपा द्वारा स्पष्ट कर दिया गया कि चुनाव जीतने में झूठ और सच, यहां तक की ‘विकास’ के मुद्दे का भी कोई मतलब नहीं है, यही कारण है कि पार्टी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करना भूल गई और किसी ने भी चुनाव अभियान में विकास का मुद्दा नहीं उठाया।”

    संपादकीय में कहा गया है कि गुजरात चुनाव अभियान ड्रामेबाजी, भावुक भाषण देना, आंसू गिराना और तांडव करने तक पहुंच गया है और अंतिम चरण में, मोदी ‘मेरे देश के लोग मेरा परिवार हैं’ कहकर बहुत भावुक हो जाते हैं।

    संपादकीय में सवाल उठाया गया है कि क्या इससे पहले के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं का देश के लोगों के साथ कोई संबंध नहीं रहा है? इंदिरा गांधी जैसी नेता ने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया जबकि कई अन्य ने देश के लिए वर्षो जेल में बिताए।

    शिवसेना ने कहा, “उन्होंने अपना बहुत कुछ बलिदान किया क्योंकि वे लोग भारत के लोगों को अपना परिवार मानते थे।”संपादकीय में कहा गया है कि न केवल वे लोग, बल्कि सीमा पर शहीद होने वाले सैनिक भी उसी परिवार का हिस्सा हैं। इसमें सत्तारूढ़ दल से अपील की गई है कि वह अपने बहुत अधिक भावोत्तेजक भाषणों पर लगाम लगाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविराट-अनुष्का की शादी कैंसिल, शर्मनाक हार के बाद शास्त्री ने वापस बुलाया
    Next Article गुजरात चुनाव हारने के डर से लगाए जा रहे हैं बेबुनियाद आरोप-मनमोहन सिंह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आदिवासी समाज के संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे दिशोम गुरु: शिल्पी नेहा तिर्की

    January 11, 2026

    झारखंड आंदोलन के पथप्रदर्शक थे जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव: बाबूलाल मरांडी

    January 10, 2026

    कांग्रेस के पूर्ववर्ती सरकारों ने मनरेगा के नाम में किया था बदलाव : सांसद

    January 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
    • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
    • साप्ताहिक समीक्षा : वैश्विक दबाव में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आई गिरावट
    • विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र
    • जदयू विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version