Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»HTLS 2017 :भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था बनाएंगे:रविशंकर प्रसाद
    Top Story

    HTLS 2017 :भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था बनाएंगे:रविशंकर प्रसाद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 1, 2017No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के 15वें संस्करण का उद्धाटन किया। आज इस मंच पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा विश्व पटल पर भारत के उदय पर अपना नजरिया पेश करेंगे। इस साल समिट का थीम है- भारत का परिवर्तनीय उदय। इस समिट का आयोजन गुड्स और सर्विसेज टैक्स (GST) जैसे सुधारों के बीच और मूडीज के द्वारा भारत की रेटिंग बढ़ाए जाने के पृष्ठभूमि के बीच किया जा रहा है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत से राजनयिक जीत में तब्दीली मिली है जिससे भू-राजनीति के पारंपरिक समीकरण बदल रहे हैं।

    पिछले 14 सालों से यह समिट विभिन्न बदलावकारी विचारों का मंच रहा है। 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसी मंच से सार्क देशों के लिए एक करंसी का विचार दिया था। साल 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पॉल्यूशन को कम करने के लिए ऑड-ईवन लागू करने की घोषणा की थी।

    लाइव अपडेट्स

    केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का सत्र शुरू

    3:24 PM-हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में @ rsprasad ने कहा कि हम डाटा संरक्षण कानून बनाएंगे जो विश्व के लिए एक बीकन बनेगा।

    3:16 PM-हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में @ rsprasad ने कहा कि हमारा लक्ष्य अगले 5-10 वर्षों में भारत को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।

    3:10 PM-हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में @ rsprasad ने कहा, आधार भौतिक पहचान के पूरक के लिए एक डिजिटल पहचान है।

    मशहूर लेखक और एक्ट्रेस रोज मैकगॉन, मलाला फंड की सीईओ फराह मोहम्मद और CanDo की सीईओ डॉक्टर रोला हैलम का सत्र समाप्त

    2:10 PM- अक्सर दमन के लिए धर्म को एक टूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। हमें धर्म से संस्कृति को अलग करना चाहिए-रोला हैलम

    2:00 PM- ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्हें सिर्फ इस बात की सजा मिली कि वे महिला हैं। यह बहुत दुखद है कि लड़कियों को सिखाया जाता है कि कैसे सुरक्षित स्कूल पहुंचे, जबकि लड़कों को नहीं सिखाया जाता कि वे रेप न करें

    1:50 PM- हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कई बार पुरुष भी यौन हिंसा का शिकार होते हैं।

    1:40 PM- हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोपेगंडा मशीन है- रोज मैकगॉन

    1:35 PM- सीरिया गृह युद्ध पर भारतीय मीडिया के कवरेज परCanDo की सीईओ डॉक्टर रोला हैलमने कहा- हमारी समस्याएं आपकी समस्याएं हैं

    1:30 PM- मलाला फंड की सीईओ फराह मोहम्मद ने कहा, मैंने अपनी पूरी जिंदगी यह विश्वास किया है कि एक व्यक्ति बदलाव ला सकता है

    रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मुखिया मुकेश अंबानी का सत्र समाप्त

    1:20 PM- मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। हमारे यहां अमेरिका और चीन से ज्यादा डाटा का उपयोग होता है।

    1:10 PM- जियो से आमदनी के मामले में हम तय किए गए समय से आगे हैं। हमारी नजर अगली कुछ तिमाहियों पर है।

    1:00 PM- साल 2024 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर की होगी और 2030 तक इसका आकार बढ़कर 10,000 अरब डॉलर हो जाएगा।

    12: 50 PM- दुनिया में भारत निवेश का सबसे बड़ा अवसर प्रदान करता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने दूसरे निवेश चक्र की शुरुआत करने को तैयार है।

    12:40 PM- चौथी इंडस्ट्रियल क्रांति अभी चल रही है। एक समय फोन और कार विज्ञान की कल्पना थे और आज ये विज्ञान की सच्चाई।

    12:35 PM- पश्चिमी वर्चस्व के 300 वर्षों के बाद, एक बार फिर दुनिया भारत और चीन कि तरफ देख रही है। भारत की वृद्धि चीन की तुलना में अधिक होगी और यह ज्यादा आकर्षक होगी। आज पूरी दुनिया चीन और भारत के बारे में बात कर रही है।

    अमेरिका के पू्र्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का सत्र समाप्त

    12: 25PM- पीएम मोदी द्वारा खुद को बराक पुकारने और अच्छे संबंधों पर ओबामा ने कहा कि मुझे वह पसंद हैं। उन्होंने आगे कहा, पीएम मोदी के पास देश के लिए एक विजन है। मोदी के साथ ही डॉक्टर मनमोहन सिंह भी मेरे अच्छे दोस्त हैं।

    12:20 PM- सोशल मीडिया से जुड़े एक सवाल पर ओबामा ने कहा, यह मीडियम बहुत शक्तिशाली है। ट्विटर पर लिखने से पहले सोचें। ट्विटर और फेसबुक का गलत तरीके से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    12:15 PM- मैं जानता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत की एकता पर यकीन रखते हैं. लेकिन इस एकता को बनाए रखने की जिम्मेदारी सबकी है। लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण ऑफिस जनता का ऑफिस होता है। यदि आप किसी राजनेता को गलत काम करते देखते हैं तो नागरिक होने के नाते आपको सवाल पूछना चाहिए।

    12:10 PM-भारत के साथ न्यूक्लियर डील पर कहा, हम अमेरिकी कंपनियों को अच्छा मौका देना चाहते थे। भारत को न्यूक्लियर सप्लाइ ग्रुप में लाने के लिए हमें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी, न्यूक्लियर सप्लाइ ग्रुप के लिए हमें बाकी देशों से ऐसा सपोर्ट नहीं मिला था।

    12:00 PM- मुंबई हमले के समय हम भी भारत जितना ही परेशान थे, कि आतंकवाद को कैसे खत्म किया जाए। 2011 में एबटाबाद कार्रवाई पर बोले- हमारे पास ऐसा कोई सबूत नहीं था कि ओसामा बिन लादेन की जानकारी पाकिस्तानी सरकार के पास थी

    11:50 AM- एशिया ही नहीं, भारत को वैश्विक स्तर पर भी बड़ी भूमिका निभानी है।अगर भारत और अमेरिका साथ काम करते हैं तो ऐसी को समस्या नहीं, जिसका समाधान ना निकाला जा सके

    11: 45 AM- कम्युनिकेशन से ही लोगों को असली ताकत मिलती है और आज दुनिया अधिक कनेक्टेड है, हालांकि दुनिया में कई सारे विभाजनकारी तत्व भी सक्रिय हैं। वैश्विकरण, आतंकवाद, असमानता जैसे तत्वों ने तनाव को बढ़ावा दिया है

    11: 40 AM- दोनों देश आतंकवाद की समस्या का सामना कर रहे हैं

    11: 35 AM- ओबामा बोले- मैंने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा शुरू की, मेरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे, दोनों देशों के बीच कई सारी समानताएं हैं।

    11:30 AM- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पद से हटने के बाद पहली बार आए भारत

    11:15 AM- ओबामा बोले, दिल्ली आकर बहुत खुश हूं

    11:00 AM- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कुछ ही देर में संबोधन देने वाले हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और वरिष्ठ कांग्रेस लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए हैं।

    10:45 AM-समिट में आज मंच पर ओबामा के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मुखिया मुकेश अंबानी, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मशहूर मॉडल नाओमी कैम्पबेल, मशहूर लेखक और एक्ट्रेस रोज मैकगॉन, मलाला फंड की सीईओ फराह मोहम्मद और CanDo की सीईओ डॉक्टर रोला हैलम नजर आएंगी।

    10:30 AM- समिट के पहले दिन पीएम मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अफगानिस्तान के कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला, फेसबुक न्यूज प्रोडक्ट की डायरेक्टर एलेक्सा हार्डिमैन, मशहूर शेफ विकास खन्ना और गगन आनंद, कैंसर के डॉक्टर एसके तिवारी और माधव ढोडापकर, मैड स्ट्रीट डेन की सीईओ अश्विनी अशोकन, PayTM के CEO विजय शेखर शर्मा ने हिस्सा लिया।

    पहले दिन के हाइलाइट्स

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: समिट में पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में वोट देश बदलने के लिए दिया, जनधन योजना से करोड़ों लोगों को हुआ फायदा, गरीबों का हौसला बढ़ा। देश के 15 करोड़ से ज्यादा गरीब सरकार की बीमा योजनाओं से जुड़ चुके हैं। इन योजनाओं के तहत गरीबों को लगभग 1800 करोड़ रुपए की दावा राशि दी जा चुकी है।

    HTLS 2017: जो कदम उठा रहा हूं, उसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी- पीएम मोदी, देखें वीडियो

    HTLS2017: बॉलीवुड में यौन शोषण पर सलमान खान ने बताया ये सच

    अरुण जेटली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी पर कहा कि इसकी वजह से 16-17 तरीकों के टैक्स की जगह एक ही तरह का टैक्स आ गया है। देश में जीएसटी के लागू होने के बाद से तमाम बैरियर हट गए हैं, जिसकी वजह से देश मार्केट बन गया है।
    उन्होंने आगे कहा कि यह संभव नहीं है कि एक ही जीएसटी रेट रखा जाए। अगर सरकार कम जीएसटी रेट लागू करती तो महंगाई पहले और बढ़ जाती।

    बॉलीवुड एक्टर सलमान खान : हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में गुरुवार को सलमान खान आए। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की जिसमें से एक था यौन शोषण। सलमान ने कहा, मैंने आज तक ऐसा कुछ नहीं सुना, तो मैं इस बारे में कुछ बोल नहीं सकता। मुझे ऐसा करने वाले लोग बिल्कुल नहीं पसंद। ये सब बहुत ही घटिया हरकतें हैं। कभी किसी को काम दिलाने के लिए यूज नहीं करना चाहिए। ये बहुत ही गलत है। फिर चाहे कोई लड़का हो या लड़की।

    HTLS2017: कामयाब होने के लिए उद्देश्य होना जरूरी- पेटीएम के सीईओ विजय शेखर

    PayTM के CEO विजय शेखर शर्मा : पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने बताया कि कामयाब होने के लिए उद्देश्य का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना उद्देश्य के आप कामयाब नहीं हो सकते हैं। वहीं पेपरबोट के नीरज कक्कर ने कहा कि एंटरप्रनॉर होना बहुत सेलफिश है, आपके पास परिवार के लिए समय नहीं होता, पैसा नहीं होता

    मैड स्ट्रीट डेन की सीईओ अश्विनी अशोकन: मैड स्ट्रीड डेन की सीईओ अश्विनी अशोकन ने कहा कि अभी फिलहाल हम प्रॉफिट के बारे में नहीं सोच रहे हैं, टैक को हर इंसान तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।टेक्नॉलजी फील्ड में एक औरत होकर ऐसी पोजिशन पर होना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मुझे ये अच्छा लगता है।

    कैंसर के डॉक्टर एसके तिवारी और माधव ढोडापकर : कैंसर के बारे में बताते हुए एसके तिवारी ने कहा कि कैंसर एक बहुत खतरनाक दुश्मन है, जिसमें हमारी ही सेल्स हमारे शरीर के खिलाफ काम करने लगती हैं। भारत में कैंसर से करीब 30 फीसदी जानें बचाई जा सकती थीं। अमेरिका में आईसीयू का एक दिन का खर्चा 50,000 डॉलर है, कैंसर का अगर शुरुआती दौर में पता चल जाए तो इसे बचाया जा सकता है। वहीं मशहूर डॉक्टर माधव ढोडापकर ने कहा, भारत में ज्यादातर कैंसर डायग्नोज आखिरी के स्टेज में होता है, जिस कारण ढंग से उपचार नहीं हो पाता।

    HTLS 2017: अब्दुल्ला बोले, आतंक से जूझने वाले देश एक साथ मिलकर करें काम

    मशहूर शेफ विकास खन्ना और गगन आनंद : हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में मशहूर शैफ विकाश खन्ना ने कहा कि खाना अब सेल्फ एक्सप्रेशन बन चुका है, लोग खाने के जरिए अपनी अलग भाषा तैयार कर रहे हैं। खाना बनाना किसी कविता कहने से कम नहीं है। वहीं गगन आनंद ने कहा कि हमने चींटियां परोसना शुरू किया था और आज चींटी कैवियार से ज्यादा महंगी हो गई है। हमारे पास वो सबकुछ था जिससे कोई भी खाना स्वादिष्ट बन सकता था इसके बावजूद हम पीछे रह गए।

    अफगानिस्तान के कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला : समिट के 15वें संस्करण के उद्घाटन में अब्दुल्ला ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि आतंकी समूह किसी भी देशों के हितों की रक्षा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से जूझने वाले देश एकसाथ मिलकर इसके खिलाफ काम करना चाहिए। अफगानिस्तान आज आतंकवादी हमले और बुरे राजनीतिक हालातों से उबरने की कोशिश कर रहा है। आतंकवाद ने ना सिर्फ हमें बल्कि पूरी इंसानियत को भयभीत किया है।

    फेसबुक न्यूज प्रोडक्ट की डायरेक्टर एलेक्सा हार्डिमैन:बेकार कंटेंट का पता लगाकर हम उसे अपने प्लैटफॉर्म से हटा रहे हैं। हम फेक और गलत जानकारी वाली खबरों को चेक करने के लिए थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग शुरू कर चुके हैं। फेसबुक पर गलत जानकारियां काफी कम हैं, लेकिन हमें इसे अपने प्लैटफॉर्म से हटाना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी निकाय चुनाव 2017: सहारनपुर में पहले मेयर बने भाजपा के संजीव वालिया
    Next Article भारी जीत के बाद योगी की प्रेस कांफ्रेस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

    July 16, 2026

    अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

    July 16, 2026

    झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

    July 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
    • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
    • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
    • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
    • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version