Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»14 वर्षों के कुशासन को सुशासन में बदला: सीएम
    Breaking News

    14 वर्षों के कुशासन को सुशासन में बदला: सीएम

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 28, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड में रघुवर सरकार के चार साल शुक्रवार को पूरे हो गये। इस मौके पर सीएम आवास में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मीडिया प्रतिनिधि और राज्य के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। मौके पर रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि चौदह साल में जनता को अच्छा शासन नहीं मिला। राजनीतिक अस्थिरता के चलते राज्य का विकास नहीं हो पाया। कमजोर सरकारों का ध्यान कुर्सी बचाने में लगा रहा। 2014 में उनकी सरकार बनी। यह बहुमत की सरकार थी। हमने पिछले 14 साल के कुशासन को सुशासन में तब्दील किया। सीएम ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सियासी स्थिरता जरूरी होती है और इसी स्थिरता की बदौलत वर्तमान सरकार ने 14 वर्षों के कुशासन को 4 साल में सुशासन में बदल दिया। बतौर सीएम पहले झारखंड की पहचान स्कैम झारखंड के रूप में होती थी, लेकिन अब एक विकासशील राज्य के रूप में इसे जाना जाने लगा है।

    महिला सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाये गये
    सीएम ने कहा कि एक रुपये में महिलाओं के लिए 50 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री की योजना शुरू की। इससे सवा लाख महिलाएं अब तक मालकिन बन चुकी हैं। महिला सखी मंडल का गठन और उनके काम को महत्व दिया है। साढ़े तीन हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क दिये गये हैं। स्कूलों में ड्राप आउट कम हुआ है। सड़कों का जाल बिछा है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम हुए हैं। बीते चार साल में झारखंड विकास के पथ पर बढ़ा है। कृषि क्षेत्र में विकास लगभग 18 प्रतिशत, राज्य की विकास दर लगभग आठ प्रतिशत और इज आॅफ डूइंग बिजनेस में 29 वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचा है। आज झारखंड का सालाना बजट लगभग 85 हजार करोड़ रुपये का हो गया है।

    दूसरी सरकारों को भी बधाई दी : मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हमसे कोई गलती हुई तो मैं जनता से माफी मांगता हूं। मैं भी इंसान हूं गलती हुई होगी। अलग राज्य बनने के बाद जितनी भी सरकारें आयीं सबने अपने हिसाब से काम करने की कोशिश की। उन्होंने अच्छा काम किया, तो उन्हें बधाई।

    ऐसे बढ़े विकास के पथ पर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों, गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। इसमें मुख्य सचिव से चपरासी तक यानी टीम झारखंड की अहम भूमिका रही। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे जनता के प्रति समर्पित टीम मिली। झारखंड में चार साल में हमने जो कुछ हासिल किया वह जनशक्ति और सरकार की शक्ति से संभव हुआ। सरकार ने आदिवासी समुदाय के लिए बिरसा आवास, डाकिया योजना और महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई काम किये।

    चार साल में सरकार पर कोई दाग नहीं लगा
    सीएम ने दावा किया कि पिछले चार साल में उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा। वहीं नक्सलियों के खिलाफ डटे जवानों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों ने उग्रवाद को कुचलकर राज्य में शांति स्थापित की है। इसलिए प्रदेश में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी नीति और नीयत सही है। इसीलिए अच्छे परिणाम मिले।

    10 जनवरी को एक लाख युवाओं को रोजगार
    मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले साल रांची में 27 हजार घर बनायेंगे। जल प्रबंधन को लेकर काम हो रहा है। झारखंड के नौजवान को रोजगार देना बड़ी प्राथमिकता है। 10 जनवरी को एक लाख लोगों को रोजगार देंगे। इसके लिए स्किल समिट का आयोजन किया जा रहा है।

    एक जनवरी से लागू होगी मुख्यमंत्री सुकन्या योजना
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए भी काम हो रहा है। एक जनवरी से मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत हो रही है। बच्ची के जन्म पर सरकार पांच हजार रुपये देगी और उसके जन्म से लेकर शादी तक बेटियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सरकार लेगी। इसके लिए बच्ची की जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई पूरी होने या उसका विवाह होने की उम्र तक उसकी मां के खाते में पांच हजार रुपये दिये जायेंगे। बच्ची के जन्म लेने के बाद से पहली में नामांकन, पांचवीं कक्षा, फिर अठवीं, 10वीं और 12वीं में पांच-पांच हजार रुपये दिये जायेंगे। 18 से 20 साल की उम्र में 10 हजार रुपये दिये जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार की उपलब्धियों का दावा झूठ का पुलिंदा : डॉ अजय कुमार
    Next Article हेमंत अकेले नहीं बाबूलाल समेत विपक्ष में हैं कई नेता: आरपीएन सिंह
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version