Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव का प्रचार 18 को समाप्‍त हो जायेगा
    Breaking News

    कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव का प्रचार 18 को समाप्‍त हो जायेगा

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 15, 2018Updated:December 15, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव देश का संभवत: पहला चुनाव है, जिसमें न तो राष्ट्रीय पार्टियां और न ही क्षेत्रीय पार्टियों की दिलचस्पी दिख रही है। जबकि झारखंड में इसे 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

    20 दिसंबर को वोटिंग होगी और 18 दिसंबर को चुनाव प्रचार खत्म हो जायेगा। यानी चुनाव प्रचार के महज चार दिन और बचे हैं। लेकिन यहां एक दो को छोड़कर किसी भी पार्टी के बड़े नेता अब तक प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने नहीं पहुंचे। क्षेत्र में चुनाव की विशेष गहमा-गहमी भी नहीं दिख रही है। गिने-चुने पोस्टर ही लगे हैं। प्रत्याशियों का ध्यान भी डोर-टू-डोर प्रचार पर ही है। चुनाव प्रचार में कोई आक्रामकता नहीं है।

    यहां प्रचार के लिए न तो मुख्यमंत्री रघुवर दास जा रहे हैं, और न ही प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार और झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रचार करने कोलेबिरा नहीं गए हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास 15 दिसंबर को दुबई जा रहे हैं, जहां से 18 दिसंबर को लौटेंगे। उसी दिन चुनाव प्रचार भी खत्म हो जाएगा। इसी तरह हेमंत सोरेन का भी वहां जाने का कोई प्लान नहीं है। भाजपा की ओर से अब तक प्रचार के लिए मंत्रियों में से सिर्फ ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और विधायक रामकुमार पाहन ही पहुंचे हैं।

    संगठन की जिम्मेदारी निभा रहे धर्मपाल सिंह ने वहां जाकर जरूर अपनी औपचारिकता पूरी कर ली है। कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जरूर प्रचार कर औपचारिकता निभाई है। वहीं कांग्रेस को समर्थन दे रहे झाविमो की ओर से बंधु तिर्की जरूर चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यही हाल राजद का भी है। राजद ने झापा और वामदलों ने कांग्रेस का समर्थन किया है, पर इसके भी बड़े नेता नहीं पहुंचे हैं।

    जिन पार्टी के प्रत्याशी, उनके प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं गये
    कोलेबिरा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतारा है, लेकिन न तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार और न ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ही प्रचार करने गए। झाविमो ने कांग्रेस और राजद ने झापा का समर्थन किया है। फिर भी झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भी नहीं गईं। झापा की प्रत्याशी मेनन एक्का चुनाव मैदान में हैं, लेकिन उनकी पार्टी के अध्यक्ष एनोस एक्का जेल में हैं। आजसू ने यहां किसी को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में सिर्फ नाम के लिए बना भाजपा गठबंधन
    Next Article झारखंड की नियोजन नीति को HC ने असंवैधानिक माना
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version