रांची। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि राफेल सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। राफेल सौदे पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झूठ-झूठ होता है। बार-बार दुष्प्रचार करने से वो सच नहीं हो जाता। आखिरकार सच्चाई सामने आ गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है झूठ की खेती और घोटाले करना। राफेल डील का सच सामने आ गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सच्चाई कभी छुपता नहीं है। एक न एक दिन सामने आ ही जायेगा। बल्कि इसका इतिहास कवाह है। अंत में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सत्यमेव जयते कहकर अपनी वानी को विराम दिया।
Previous Articleपांच लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव गिरफ्तार
Next Article झारखंड में सिर्फ नाम के लिए बना भाजपा गठबंधन