रांची। फेथई चक्रवात का असर झारखंड पर भी दिख रहा है। सोमवार की सुबह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश जारी है। एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि दो दिनों तक फेथई चक्रवात का असर रहेगा। वहीं, 19 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।
यहां हो रही लगातार बारिश
रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में अच्छी-खासी व लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे अधिक बारिश 13.0 एमएम तोरपा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड किया गया है।
रांची में ठिठुरन बढ़ी
रांची में दिन भर आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश भी जारी है। धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठिठुरन बढ़ी है।
बुधवार से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार
चक्रवात का असर 19 दिसंबर बुधवार से समाप्त हो जाएगा। दिन में धूप भी खिलेगी, लेकिन शाम होते ही कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।