Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चारों की नींद हराम, चौकीदार सोने को तैयार नहीं: मोदी
    Breaking News

    चारों की नींद हराम, चौकीदार सोने को तैयार नहीं: मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 27, 2018Updated:December 27, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित जन आभार रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों और जवानों के बहाने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वन रैंक, वन पेंशन के नाम पर झूठ बोला और मात्र 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। कर्जमाफी के नाम पर भी कांग्रेस पार्टी झूठ बोल रही है। पंजाब और कर्नाटक के सारे कर्जदार किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि चोरों की नींद हराम हो गयी है, क्योंकि देश का चौकीदार सोने को तैयार नहीं है।

    पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार से पहले की केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को 21 हजार करोड़ देती थी, लेकिन जब उनकी सरकार बनी तो इसे बढ़ाकर 72 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया। हिमाचल प्रदेश आकर उन्हें घर जैसा अहसास होता है।

    ‘वीरता, शौर्य इस धरती के लोगों के खून में’
    उन्होंने कहा, ‘वीरता, शौर्य और सामथर््य इस धरती के लोगों के खून में है। हिमाचल देवी और देवताओं की भूमि देवभूमि है, यहां का हर गांव देवी-देवताओं का अपना गांव है। यहां शांति की कोख से वीरता पैदा होती है। यह हिमाचल प्रदेश की विशेष पहचान है। एक साल के अंदर हिमाचल प्रदेश सरकार ने इतने कदम उठाए हैं कि मैं उन्हें बधाई देता हूं।’

    पीएम ने कहा, ‘जयराम सरकार ने इतना काम किया है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी यही रहेगी। यह राज्य इतना उभरेगा कि पहाड़ी राज्यों में कोई इसका मुकाबला नहीं कर पाएगा।’ प्रधानमंत्री ने राज्य में विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘जब दिल्ली में पुरानी सरकार थी, तो हिमाचल को 21 हजार करोड़ रुपये मिलता था वहीं अब 72 हजार करोड़ रुपये दिया जा रहा है। यानी पहले वाली सरकार से 50 हजार करोड़ रुपये ज्यादा। यह इसलिए है क्योंकि भारत सरकार को भरोसा है कि पाई-पाई का सही इस्तेमाल होगा।’

    उन्होंने कहा कि राज्य में अब 26 हजार करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट चल रहे हैं। कालका-शिमला रेलवे में पारदर्शी बोगियां लगाई गईं ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। 15 हजार करोड़ रुपये के रेल प्रॉजेक्ट हिमाचल में चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार राज्य में सिर्फ पर्यटन और खेती को लेकर आगे नहीं बढ़ रही है बल्कि राज्य में औद्योगिक संभावनाओं को भी साथ लेकर चल रही है।

    मोदी ने पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय हिमाचल प्रदेश में आंकड़ों के जरिए भी कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में 17 लाख विदेशी पर्यटक भारत आये थे। 2017 में यह संख्या एक करोड़ हो गयी। वर्ष 2013 में विदेश से आए पर्यटकों ने 18 अरब डॉलर खर्च किए थे जो चार साल बाद बढ़कर 27 अरब डॉलर हो गया। उन्होंने कहा, ‘सीमा पर जवान तैनात जवान की मां कहती है कि मोदी हैं तो बात मुफ्त में होगी। अब मां को डेटा की नहीं बल्कि बैट्री की चिंता होती है। कहीं बैट्री न खत्म हो जाये।’

    ‘कांग्रेस ने देश के वीरों को मूर्ख बनाया’
    पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने देश के वीरों को वन रैंक, वन पेंशन के जरिए मूर्ख बनाया। उन्होंने इसके लिए मात्र 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। हमारी सरकार ने जब गणना की तो पता चला कि इसके लिए 12 हजार करोड़ रुपये की जरूरत होगी। हमने 4 किश्त में यह पैसे देश के जवानों को भुगतान कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किसानों से कर्जमाफी का झूठ बोला गया लेकिन सभी कर्जदार किसानों को इसका लाभ नहीं दिया गया। पंजाब और कर्नाटक के किसानों के साथ कर्जमाफी का झूठ बोला। कर्नाटक के 800 किसानों को ही इसका लाभ मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसत्ता और विपक्ष की नाक के बाल बने पारा टीचर, सड़क से सदन तक हंगामा
    Next Article मौसम विभाग: 28 से 30 तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version