Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»IND vs AUS: टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, अश्‍िवन-रोहित बाहर
    Breaking News

    IND vs AUS: टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, अश्‍िवन-रोहित बाहर

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 13, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्‍ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए भारत ने अपने 13 खिलाड़ी चुन लिये हैं। पर्थ टेस्ट शुक्रवार से खेला जायेगा। एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट 31 रनों से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है।

    भारतीय टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव।

    दूसरे टेस्ट के लिए चुने गए 13 खिलाड़ियों में चोटिल रविचंद्रन अश्विन नहीं हैं। उन्हें पेट में बाईं तरफ खिंचाव है। 32 साल के इस स्टार ऑफ स्पिनर ने एडिलेड टेस्ट में 6 (3+3) विकेट निकाले थे। उधर, रोहित शर्मा भी बाहर हैं. उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 37 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 1 रन बनाकर आउट हो गये  थे।

    चोटिल सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। फिलहाल उन्हें बाहर रखा गया है। हनुमा विहारी टीम के अंतिम-11 में जगह बनाने की होड़ में शामिल हैं। स्पिन विभाग इस बार रवींद्र जडेजा के पास होगा। इस बार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव भी शामिल किये गये है, अब देखना है कि प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा।

    बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘पृथ्वी शॉ के दाएं टखने में चोट लग गई थी और वह अच्छी प्रगति कर रहे हैं, लेकिन अब भी उनका उपचार चल रहा है। अश्विन के पेट के बाएं हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और अभी उनका उपचार चल रहा है।

    एडिलेड में पहले टेस्ट मैच के दौरान रोहित की पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने लगा था और उनका भी उपचार चल रहा है, वह भी दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पायेंगे।’ दूसरा टेस्ट पर्थ के नए स्टेडियम में खेला जायेगा। इस स्टेडियम में सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गये हैं। यह इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच है। इस बात की चर्चा है कि इस पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराणी सती मंदिर में आभूषण नगदी समेत दस लाख की चोरी
    Next Article झामुमो ने संथाल को बिचौलियों के हाथों बेच दिया : रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      घाटशिला उपचुनाव: मतदान दल रवाना, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

      November 10, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मुसाबनी में निकाली बाइक रैली

      November 9, 2025

      ग्रामीण चिकित्सक की गला रेत कर हत्या, एक हिरासत में

      November 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो हर घर नौकरी और महिलाओं को ढाई हजार रुपये की सहायता : जयराम रमेश
      • सीएम योगी की बड़ी घाेषणा -यूपी के स्कूलों में वंदेमातरम होगा अनिवार्य
      • संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति
      • अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version