Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»India vs Australia: जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को बदलना होगा 116 साल का इतिहास
    Breaking News

    India vs Australia: जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को बदलना होगा 116 साल का इतिहास

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 9, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ऐडिलेड। ऐडिलेड टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया है। चौथे दिन लंच के बाद भारत ने अपनी बढ़त को 300 रनों के पार पहुंचा लिया है। ऐडिलेड की विकेट पर यह लक्ष्य हासिल करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। विकेट पर गेंद टर्न हो रही है ऐसे में चौथी पारी में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होगा। आंकड़ों की बात करें तो वह भी भारत की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

    1884 में बने इस मैदान पर चौथी पारी में सिर्फ एक बार 300 से ऊपर का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया है। जबकि 200 से ऊपर का लक्ष्य सिर्फ तीन बार हासिल किया गया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए संकट बढ़ गया है। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एक बार 200 से ऊपर का टारगेट हासिल किया है। और वह भी 116 साल पहले। सन 1902 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 315 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।
    इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया कभी भी चौथी पारी में 200 से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। 2015 में उसने न्यू जीलैंड के खिलाफ 187 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। लेकिन इसे हासिल करने में उसके सात विकेट गिर गए थे।

    भारत ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड में सिर्फ एक ही मैच जीता हो लेकिन इस मैच में टीम इंडिया कुछ खास करती नजर आ रही है। 1947-48 के अपने पहले दौरे से लेकर 2014 तक के अपने पिछले दौरे तक भारत ने इस मैदान पर 11 टेस्ट मैच खेले और सिर्फ 1 बार, 2003 में उसे जीत मिली। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सात बार भारत को इस विकेट पर हराया है। तीन मैच ड्रॉ रहे हैं।

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ऐडिलेड टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 34 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए। भारत के लिए ऐसा करने वाले वह चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ऐसा कर चुके हैं।

    कोहली टेस्ट क्रिकेट में घरेलू और विदेशी, दोनों धरती पर 2000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। इसके साथ ही वह दुनिया के पांचवें कप्तान हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनसे पहले- एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) और ऐलिस्टर कुक (इंग्लैंड) ने यह मुकाम किया है।

    कोहली ने बतौर कप्तान भारत में खेले गए 21 टेस्ट मैचों की 34 पारियों में तीन बार नॉट आउट रहते हुए 72.46 की औसत से 2246 रन बनाए हैं। इसमें 8 सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 65.29 का रहा है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 243 रन रहा है। वहीं विदेशी मैदानों पर खेले 22 मैचों (कप्तान के रूप) में उन्होंने 2024 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ 200 रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 9 सेंचुरी और 5 सेंचुरी लगाई हैं।

    4000 टेस्ट पूरे करने वाले 10 बल्लेबाजों में कोहली का बल्लेबाजी औसत 63.73 है, जो सर्वश्रेष्ठ है। दूसरे नंबर पर हैं ब्रायन लारा हैं जिनका औसत 57.83 है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 1000 टेस्ट रन पूरे करने में 9 टेस्ट मैच खेले। यह सर डॉन ब्रैडमैन से 1 टेस्ट मैच कम है। हालांकि कोहली ने यहां तक पहुंचने में 18 पारियां खेलीं जबकि ब्रैडमैन ने सिर्फ 15 पारियों में यह मुकाम हासिल किया।

    भारत ने ऐडिलेड टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा की सेंचुरी की बदौलत 250 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 235 रनों पर ऑल आउट हो गई। वहीं दूसरी पारी में एक बार फिर पुजारा ने एक बार फिर 50+ स्कोर बनाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्‍मू-कश्‍मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
    Next Article बोकारो: सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version