लातेहार। झारखंड के लातेहार में बालूमाथ स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व मृदा दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर महेश चंद्र राय ने की। जिसमें बालूमाथ और लातेहार जिले के करीब डेढ़ सौ किसानों ने भाग लिया। जिसमें किसानों को मृदा दिवस के अवसर पर खेती के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही कार्यशाला में नये तरीके से खेती करने के तरीका बताये।
कार्यशाला में कृषि एक्सपर्ट ने किसानों को बताया कि कि उन्हें मिट्टी की जांच कैसे करनी चाहिए और मिट्टी उपयुक्त पर उसमें कैसे फसल लगेगी। कार्यशाला में कहा गया कि नए-नए तरीकों से फसल उगाने पर आपकी फसल ज्यादा उपज होगी जिससे आपकी आमदनी भी अच्छी होगी।
इसके पूर्व इस कार्यशाला का उद्घाटन बालूमाथ प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी आत्मा के लातेहार जिला निदेशक सप्तमी झा, बालूमाथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सुनीता कांडयान वैज्ञानिक महेश चंद्र ग्रह समेत कई लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उपरोक्त वैज्ञानिकों के अलावे कृषि संबंधित किसानों को कई जानकारियां दी गयीं। कार्यक्रम के अंत में 140 किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य जांच का कार्ड वितरण किया गया।