Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बवाल, मीडिया के सवाल पर मौन रहे मनमोहन
    Breaking News

    द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बवाल, मीडिया के सवाल पर मौन रहे मनमोहन

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 28, 2018Updated:December 28, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार रात भाजपा के ट्विटर हैंडल से इसका ट्रेलर पोस्ट किया गया। शुक्रवार को इस पर मीडिया ने मनमोहन से सवाल किया, तो वे बिना जवाब दिए आगे बढ़ गये।

    फिल्मकारों को भेजा नोटिस
    महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इस फिल्म के निमार्ताओं को नोटिस भेजा है। संगठन के पदाधिकारियों ने रिलीज से पहले फिल्म उन्हें दिखाने की मांग की है। यह फिल्म पत्रकार संजय बारू की किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित है। बारू 10 साल तक यूपीए सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे थे। उधर, कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने मीडिया से कहा, यह भाजपा का खेल है। उन्हें पता है कि (सरकार के) पांच साल पूरे हो गये। उसके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे में वह ध्यान भटकाने के लिए यह हथिकंडे अपना रही है।

    यह फिल्म लोकसभा चुनाव से करीब तीन महीने पहले आ रही है, ऐसे में इसकी काफी चर्चा है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में कांग्रेस के अंदर की उठा-पटक को दिखाया गया है। इसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधा गया है।

    अनुपम ने निभाया मनमोहन का किरदार
    फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर ने और सोनिया गांधी का किरदार जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट ने निभाया है। राहुल गांधी की भूमिका में अर्जुन माथुर नजर आएंगे।

    अनुपम ने कहा- विरोध से प्रचार ही होगा
    फिल्म पर लोगों की आपत्ति को लेकर अनुपम खेर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, जितना वे विरोध करेंगे, फिल्म को उतना ही प्रचारित करेंगे। इस विषय पर किताब 2014 में ही आ गयी थी तब कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं किया गया। उन्होंने कहा, जलियांवाला बाग या होलोकास्ट (द्वितीय विश्वयुद्ध के वक्त जर्मनी में हुआ नरसंहार) की घटना पर फिल्म बनायी जाये, तो उसमें तथ्यों को नहीं बदला जा सकता।

    महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस की आपत्ति पर खेर ने कहा, हाल ही में राहुल गांधी जी का ट्वीट पढ़ा था। जिसमें उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी पर बोला था। ऐसे में मेरा मानना है कि उन्हें उन लोगों को डांटना चाहिए कि आप लोग गलत काम कर रहे हो। अनुपम ने यह भी कहा, उनके (कांग्रेस) नेता पर फिल्म बनी है, उन्हें खुश होना चाहिए। आपको भीड़ लेकर भेजनी चाहिए फिल्म देखने के लिए, क्योंकि डायलॉग हैं उसमें।

    मधुर भंडारकर ने कहा- मैं भी भुक्तभोगी
    उधर, फिल्मकार मधुर भंडारकर ने कहा, मैं खुद इसका भुक्तभोगी हूं। पिछले साल इमरजेंसी पर बनी मेरी फिल्म इंदु सरकार का भी देशभर में विरोध किया गया था। फिल्म किताब पर आधारित थी। जब यह किताब लोगों के बीच आई तब इसका विरोध नहीं किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद: प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक की हत्या
    Next Article राफेल: मोदी ने फ्रांस सरकार को डील की 25% चुकाई रकम
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version