रांची। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। राजधानी सहित झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को बादल छाये रहे। हालांकि अन्य दिनों से ठंड थोड़ी कम रही। रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं कांके का तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को सिहरन कम हुई।

पश्चिम और उत्तर पश्चिमी इलाकों में हो सकती है बारिश
झारखंड के पश्चिम और उत्तर पश्चिम हिस्से में बारिश हो सकती है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 12 दिसंबर से सुबह में कुहासा छाये रहने की आशंका जताई गयी है और बादल भी छाये रहेंगे। 14 दिसंबर को भी बादल छाये रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 10 और 11 डिग्री के बीच रहेगा। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम 11.0 डिग्री और कांके का अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version