Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दूसरा टेस्‍टः पर्थ पर तेज विकेट का जाल बिछा रहा है ऑस्ट्रेलिया
    Breaking News

    दूसरा टेस्‍टः पर्थ पर तेज विकेट का जाल बिछा रहा है ऑस्ट्रेलिया

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 13, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पर्थ। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट शुक्रवार से पर्थ में यह खेला जाएगा। हालांकि यह मैच नए स्टेडियम में होगा लेकिन इसकी पिच में वही मिजाज देखने को मिल सकता है जिसके लिए पुराना मैदान जाना जाता था। गति और उछाल इस विकेट पर देखने को मिलेगा। पिच के क्यूरेटर ब्रेट सिप्थॉर्प की बातें सुनकर यही लग रहा है।

    मैच से एक दिन पहले सिप्थॉर्प ने पिच से पर्दा हटाया। इस विकेट पर काफी घास है। और ऐसा माना जा रहा है कि यहां बल्ले और गेंद के बीच जबर्दस्त संतुलन देखने को मिलेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक हरी घास विकेट को तेज बनाती है।

    ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली पिछली भारतीय टीमों को उछाल को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। और विराट कोहली की टीम को भी कथित रूप से दुनिया की इस सबसे तेज और उछालभरी विकेट पर कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिप्थॉर्प के हवाले से कहा, ‘हमें तेज और उछालभरी पिच तैयार करने को कहा गया है। और हम जितना हो सके तेज और उछालभरी पिच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’

    पर्थ स्टेडियम में खेले गए एक घरेलू मैच में 40 में से 32 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए थे। सिप्थॉर्प ने कहा कि वह इसी तरह का तेज विकेट तैयार कर रहे हैं। सिप्थॉर्प कह रहे हैं कि इस विकेट के बारे में घरेलू क्रिकेटरों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि पिच को बल्लेबाजों और दो बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के लिए अच्छा माना जा रहा है लेकिन तापमान खिलाड़ियों को परेशान कर सकता है।

    शुक्रवार को पर्थ का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। और हवा के बावजूद मौसम की तपिश परेशान कर सकती है। हरी विकेट देखकर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। लेकिन सिप्थॉर्प कहते हैं कि ऐसा करने से पहले तापमान का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

    उन्होंने कहा, ‘हम सब रफ्तार और बाउंस और मूवमेंट की बात कर रहे हैं लेकिन यह देखना भी अहम होगा कि आखिर इतनी गर्मी में विकेट कितनी देर टिक पाती है।’ उन्होंनें कहा कि अगर आप टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं ताकि आप परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठा सकें तो इसका अर्थ यह है कि इतनी गर्मी में 50 ओवर गेंदबाजी करने का बाद आप काफी थकान भी महसूस कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में सुरक्षबलों किया ने दो आतंकी ढेर
    Next Article सैनिक स्कूल तिलैया का प्रश्‍न पत्र लीक, छह अफसरों पर एफआइआर
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version