Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विस चुनावः छत्तीसगढ़ में रमन राज में भाजपा का दमन
    Breaking News

    विस चुनावः छत्तीसगढ़ में रमन राज में भाजपा का दमन

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 11, 2018Updated:December 11, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की सियासत के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया। जिसके नतीजे आने शुरू हो गये हैं। शुुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है और जादुई 45 के आंकड़े को पार करने के अलावा बड़ी जीत की ओर जाती दिख रही है।

    छत्तीसगढ़ के रुझानों में कांग्रेस को दो-तिहाई बहुमत मिल गया है। 90 सीटों के रुझान में बीजेपी की सीट घटती जा रही है और अब महज 20 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस की बढ़त 61 सीटों पर हो गयी है। वहीं अन्य पर 9 आगे चल रहे हैं। 15 साल तक सत्ता में रहे मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी करुणा शुक्ला से एक हजार वोटों से पीछे चलने के बाद फिर से बढ़त बना ली है। करुणा अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं और रमन सिंह को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

    छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार के दो मंत्री पीछे चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री केदार कश्यप 1050 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 804 वोटों से पीछे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी भी अपने चुनाव क्षेत्र मरवाही से पीछे चल रहे हैं। यहां से बीजेपी आगे है और कांग्रेस दूसरे नंबर पर है।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों पर 76.3 फीसदी मतदान हुए हैं। कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। परिणाम के बाद यह भी तय हो जायेगा कि अजीत जोगी की पार्टी बसपा से मिलकर किंगमेकर बन पाई या नहीं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 12 नवंबर को नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 72 सीटों पर वोटिंग हुई। कांग्रेस-बीजेपी दोनों दलों के लिए ये चुनाव करो-मरो की तरह हैं। बता दें कि बीजेपी के रमन सिंह लगातार तीन बार से यहां मुख्यमंत्री हैं। 2013 के चुनाव में बीजेपी को 49 सीटें मिली थीं, वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को 41 सीटों से संतोष करना पड़ा था। हालांकि दोनों पार्टियों के बीच एक फीसदी से कम वोट शेयर का अंतर था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौसम विभागः आज राज्‍य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना
    Next Article 2019 में राहुल गांधी लाल किला पर झंडा फहरायेंगेः नवजोत सिंह सिद्धू
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version