New Delhi: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज के बाद प्रदर्शनकारी विरोध मार्च निकाल रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली से लेकर केरल तक प्रदर्शन किए गए थे। यूपी के लखनऊ और संभल में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी भी हुई।
हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में भी उपद्रवियों ने नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यहां पर उपद्रवियों ने पुलिस की करीब 10 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस इन उपद्रवियों पर काबू पाने की हर संभव कोशिश में जुटी हुई है।
अलीगढ़ शाह जमाल ईदगाह पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, थाना देहली गेट क्षेत्र की घटना।
दिल्ली के ओल्ड आयरन ब्रिज, पुश्ता रोड और सीलमपुर से यमुना विहार जाने वाले कैरिजवे पर ट्रैफिक मूवमेंट बंद किए गए। लोगों को इन रास्तों से न जाने की सलाह।