रांची. झारखंड विधानसभा 2019 के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों पर मतदान जारी है। 3 बजे तक 62.34% वोट पड़े हैं। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी और कृषि मंत्री रणधीर सिंह समेत 236 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 1 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग महेशपुर विधानसभा सीट पर 59.38% वोटिंग रिकॉर्ड की गई थी। जबकि, सबसे कम मतदान पौड़ेयाहाट सीट पर 36.01% हुआ।वहीं, 16 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 40,05,287 है। इनमें से महिला मतदाता 19,55,336 व पुरुष वोटरों की संख्या 20,49,921 है। थर्ड जेंडर 30 व नए वोटर 93,779 है।
Previous Articleदो माह में दो हजार करोड़ के कोयले की तस्करी
Next Article UP में फिर पत्थरबाजी, 10 गाड़ियां फूंकीं